{"_id":"63d21b9b62b12969467610c7","slug":"digging-in-basement-of-dharamshala-was-done-ignoring-safety-standards-in-agra-2023-01-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा धर्मशाला हादसाः मानकों की अनेदखी कर बेसमेंट में होती रही खुदाई, सोते रहे जिम्मेदार, धराशाई हो गए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा धर्मशाला हादसाः मानकों की अनेदखी कर बेसमेंट में होती रही खुदाई, सोते रहे जिम्मेदार, धराशाई हो गए घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Jan 2023 12:04 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 5
मानक के विपरीत बेसमेंट में की गई खुदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में सिटी स्टेशन रोड 100 साल पुरानी धर्मशाला को तोड़कर निर्माण कार्य चल रहा था। बेसमेंट की खुदाई हो रही थी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। इसके बावजूद संबंधित विभाग सो रहे थे। शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हुई। इससे गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। एक बच्ची को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
टीला माईथान के रहने वाले बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी बीएस तोमर ने बताया कि श्री राय बहादुर विशंभर नाथ धर्मशाला तकरीबन 100 साल पुरानी है। इसके बाहर मुख्य मार्ग पर दुकानें बनी हुई हैं। अंदर खाली जगह है। छह महीने पहले धर्मशाला को तोड़कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। तोड़ने की वजह से टीला माईथान के घरों में धमक आती थी।
2 of 5
आसपास मकानों में दरारें आने लगी थी
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि धर्मशाला नीचे की तरफ है, जबकि मकान टीले पर बने हुए हैं। तोड़फोड़ की धमक रोजाना लोगों को सुनाई दे रही थी। मकानों में दरार आने पर धर्मशाला में कार्य कर रहे लोगों से शिकायत की गई। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। दो महीने पहले बेसमेंट की खुदाई का कार्य शुरू हुआ था। कई मशीनें काम कर रही थी। इससे मोहल्ले में कंपन भी रहता था।
3 of 5
हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला के पीछे रहने वाले राहुल ने बताया कि धमक की वजह से उनके मकान में दरार आ गई थी। वह मकान खाली करने की तैयारी कर रहे थे। शिकायत करने पर धर्मशाला संचालक ने उनके मकान की दरारों में सीमेंट भरवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हादसे के बाद मलबा हटाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पीडब्ल्यूडी में प्रधान सहायक मनोज ने बताया कि धमक आने पर दिवाली पर उन्होंने मकान खाली कर दिया था। उन्हें पहले ही हादसे की आशंका थी। हादसे में राहुल और मनोज के मकान भी गिरे है। पास ही तकरीबन 16 साल पुराना भूपेश्वर नाथ मंदिर भी है। इसका भी पिछला हिस्सा गिर गया गनीमत रही है कि कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करके बेसमेंट की खुदाई से 4 साल की रूशाली को अपनी जान गंवानी पड़ी। उसका एक दिन पहले ही चौथा जन्मदिन मनाया गया था। परिवार में खुशियां थी। सुबह ही उसे दादा छत से लेकर अपने कमरे में लाए थे। धमक की वजह से पहले ही मकान में दरार आ गई थी। वह मकान खाली करने की तैयारी कर रहे थे। तभी हादसा हो गया। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लोग बस यही कह रहे हैं कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।