फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mudiya Purnima Mela: गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मुड़िया मेले में उमड़ी रिकॉर्डतोड़ भीड़, देखिए आस्था के सैलाब की ये तस्वीरें

Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Record breaking crowd gathered at Mudiya fair on eve of Guru Purnima In Mathura
Mudiya Purnima Mela 2022 - फोटो : अमर उजाला
मथुरा गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गिरिराज धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। औषधीय पौधों से हरा भरा परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं की भक्ति के आगे छोटा पड़ गया। पांच दिवसीय मेले में मंगलवार तक अनुमानित 50 लाख श्रद्धालु परिक्रमा कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या यह आंकड़ा 14 जुलाई तक एक करोड़ से ऊपर पहुंचने की संभवना है। 


मंगलवार को मुड़िया पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आस्था की सुनामी ने पर्वतराज को अपने आगोश में ले लिया। देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पहुंच कर गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगा कर पुण्य लाभ कमाया। भक्तों ने दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर में पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। यहां से श्रद्धालु परिक्रमा के पथ पर चले तो समूची तलहटी में मानव श्रृंखला बन गई। गिरिराज महाराज के जयकारों से तलहटी गूंज उठी। सैलाब इतना था कि परिक्रमा मार्ग छोटा पड़ गया। परिक्रमा मार्ग पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से लगवाए गए लाउडस्पीकरों में जगह-जगह हरिनाम संकीर्तन के जाप से श्रद्धालु भक्ति नृत्य करने पर विवश थे।
Record breaking crowd gathered at Mudiya fair on eve of Guru Purnima In Mathura
परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

5 किमी दूर से पैदल गोवर्धन पहुंच रहे श्रद्धालु

मुड़िया मेले पर गिरिराज परिक्रमा के लिए अनवरत श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता जा रहा है। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भीड़ के दबाव को देखते हुए गोवर्धन से पांच किमी पहले ही प्रशासन ने रोक दिए हैं। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 21 किमी की गिरिराज परिक्रमा 31 किमी की पड़ रही है।  
Record breaking crowd gathered at Mudiya fair on eve of Guru Purnima In Mathura
भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज महाराज के जयकारों से तलहटी गुंजायमान हो उठी। हर कोई गिरिराज महाराज की भक्ति से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना कर गिरिराज परिक्रमा शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Record breaking crowd gathered at Mudiya fair on eve of Guru Purnima In Mathura
बसों का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नहीं मिले वाहन

मंगलवार को परिवहन निगम की बस संचालन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। श्रद्धालु बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते है। अलवर की महिला श्रद्धालु कविता मीणा ने बताया कि सुबह से बस के इंतजार में परिवार के साथ बैठे हैं, बस नहीं मिली है। बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र खाली हैं। इससे श्रद्धालुओं का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Record breaking crowd gathered at Mudiya fair on eve of Guru Purnima In Mathura
मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सेवा कार्यों में जुटीं समाजसेवी संस्थाएं

मुड़िया मेले में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए परिक्रमा मार्ग में विभन्न समाजसेवी संस्थाएं काम कर रही हैं। जगह-जगह भंडारे, मीठे शरबत की प्याऊ, स्वास्थ्य शिविर एवं संघ कार्यकर्ता दानघाटी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटे हैं। कोसी जिला प्रचारक संदीप ने बताया कि 100 स्वयं सेवक सेवा कार्य में लगाए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed