मैनपुरी के गांव नगला सलेही में एक आठ वर्षीय बालक द्वारा पुनर्जन्म की बातें बताईं गईं। गांव निवासी एक दंपती को अपना माता पिता बताया गया। इस घटना को लेकर अभी भी ग्रामीणों में उत्सुकता देखी गई। गांव नगला सलेही निवासी प्रमोद कुमार के 13 वर्षीय पुत्र की वर्ष 2013 में नदी में डूबने से मौत हो गई थी। गुरुवार को एक आठ वर्षीय बालक अपने पिता रामनरेश निवासी नगला अमर सिंह के साथ घर आया। उसने प्रमोद को पिता और उनकी पत्नी को मां कह कर बुलाया। इसके बाद पुनर्जन्म में उनका बेटा रोहित होने की बात कही। उन्हें बताया कि नहाते समय नहर में डूब कर उसकी मौत हो गई थी। इस बीच उसने अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भी पहचान कर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। विद्यालय जाकर अपने बैठने वाली कक्षा के बारे में भी बताया था।
मैनुपरी: नदी में डूबे बच्चे ने पड़ोसी गांव में लिया जन्म, पिछले जन्म की बातें जानकार ग्रामीण हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन