फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा, देखें तस्वीरें

Sat, 02 Jul 2022 03:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra Of Lord Jagannath Balbhadra And Subhadra In Agra
नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा - फोटो : अमर उजाला
शंखनाद के साथ भगवान जगन्नाथ के ताल ध्वज रथ का पर्दा खुलने का संकेत हुआ। जयकारे लगाते हुए भक्त मगन होकर नाचने-झूमने लगे। पीतांबर और नीलांबर परिधान से सजे श्रीहरि संग बहन सुभद्रा और भाई बलराम की अलौकिक छवि को निहारने के लिए होड़ सी मच गई। भक्त सड़क पर दंडवत प्रणाम करते, बार-बार रस्सी को छूने का प्रयास करते। हजारों हाथ झाड़ू लगाकर श्रीहरि का मार्ग स्वच्छ करने लगे। कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर की ओर से शुक्रवार शाम को पांच बजे जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। बल्केश्वर महादेव से रथयात्रा का शुभारंभ इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने आरती कर किया। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर रहे। रथयात्रा बल्केश्वर बाजार, कमला नगर, मुगल रोड होते हुए कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर पर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती की। पुष्पों की वर्षा कर भक्तों ने भगवान का स्वागत किया। लोग अपने लड्डू गोपाल को जगन्नाथजी के दर्शन के लिए घर से लेकर आए।



Rath Yatra Of Lord Jagannath Balbhadra And Subhadra In Agra
नृत्य करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
रथयात्रा में तुलसी माता, नरसिंह भगवान और श्रीनाथ जी की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंडबाजों की धुन पर भक्त नृत्य कर रहे थे। वह जय जगन्नाथ के जयकारे लगा रहे थे।
 
Rath Yatra Of Lord Jagannath Balbhadra And Subhadra In Agra
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा - फोटो : अमर उजाला
रथयात्रा का संचालन अमित व राहुल बंसल ने किया। राहुल बंसल ने बताया कि इस रथयात्रा में शामिल होने से भक्तों का परम आनंद की प्राप्ति होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rath Yatra Of Lord Jagannath Balbhadra And Subhadra In Agra
रथ खींचने के लिए मची होड़ - फोटो : अमर उजाला
आराध्य के दर्शन के लिए भक्त आतुर दिखे। भगवान के दर्शन और रथ खींचने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। श्री जगन्नाथ के दर्शन हुए तो भावविह्वल भक्तों की आंखें भाव से छलक आईं। 
 
विज्ञापन
Rath Yatra Of Lord Jagannath Balbhadra And Subhadra In Agra
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
रथयात्रा में शैलेंद्र अग्रवाल, संजीव मित्तल, कांता प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, मुरारीलाल फतेहपुरिया, जितेंद्र चौहान, बबिता चौहान, आशु मित्तल, सुशील अग्रवाल, अखिल बंसल, ओम प्रकाश अग्रवाल, विकास बंसल लड्डू, विमल नयन फतेहपुरिया, विपिन अग्रवाल, नवल शर्मा, शैलेश बंसल, हर्ष खटाना, संजय कुकरेजा, अनिल गुप्ता, रमेश यादव, अमित मित्तल, राजीव गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed