{"_id":"5f28e9a37f38d863e7304cf0","slug":"ram-mandir-bhujan-deepotsava-will-celebrates-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: भूमि पूजन के दिन अयोध्या की तरह भगवामय होगा ब्रज, दीपों से जगमगाएगी कृष्ण की नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: भूमि पूजन के दिन अयोध्या की तरह भगवामय होगा ब्रज, दीपों से जगमगाएगी कृष्ण की नगरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राममंदिर के भूमि पूजन को लेकर ब्रज धाम में उल्लास है। मथुरा से वृंदावन तक उत्सव मनाने की तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों में अनुष्ठान हो रहे हैं। ब्रज को अयोध्या की तरह भगवामय बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इसमें जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं हैं। उनका कहना है कि भूमि पूजन के अवसर पर शहर से लेकर गांव तक घर-घर दीपक जलाए जाएंगे।
2 of 5
अयोध्या की तस्वीर
- फोटो : amar ujala
सोमवार को कैबिनेट मंत्री एवं छाता क्षेत्र से विधायक चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि राममंदिर आंदोलन से श्रीकृष्ण की नगरी का गहरा नाता है। अब जब अयोध्या में भूमि पूजन होने जा रहा है तो खुशी होना स्वाभाविक है। इस खुशी को प्रकट करने के लिए पांच अगस्त को क्षेत्र में घर-घर दीपक जलेंगे और छतों पर लोग भगवा ध्वज लगाएंगे। पूरा ब्रज क्षेत्र भी अयोध्या की तरह भगवामय होगा।
3 of 5
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण साथ में अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी का संकट नहीं होता तो यहां से हजारों की संख्या में लोग अयोध्या पहुंचते। एक अलग ही नजारा होता। कैबिनेट मंत्री ने सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए ब्रज के सभी साधु-संतों, मंदिरों के महंतों से चार एवं पांच अगस्त को दीप, रंग बिरंगी लाइट जलाकर दीपावली मनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लोगों को बांटे गए दीपक
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन धाम को भी जगमगाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए श्रीमद्भागवत मंदिर एवं श्री हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा दीपों का वितरण किया जा रहा है। सोमवार से 11000 दीपों का वितरण शुरू हुआ। दीप वितरण शुरु करते हुए महंत सुतीक्षण दास ने पांच अगस्त को भक्ति के पांच दीप श्री राघवेंद्र सरकार के चरणों में समर्पित करके प्रभु भक्ति का वरदान मांगने का आग्रह किया।
विज्ञापन
5 of 5
साध्वी ऋतंभरा को सौंपी जल और ब्रज रज
- फोटो : अमर उजाला
राममंदिर भूमि पूजन में गिरिराज जी की तलहटी की रज के साथ ब्रज के 12 वन और पांच सरोवरों का जल का उपयोग होगा। श्रीनंदनी गोशाला के संस्थापक सोमदत्त दीक्षित ने बताया कि ब्रज के चिंताहरण, ब्रह्म कुंड, केदारनाथ, कदंब खंडी, गिरिराज तलहटी व नंदनी गोशाला की रज व कुसुम सरोवर, पावन सरोवर, चंद्र सरोवर व मान सरोवर का जल वृंदावन में साध्वी ऋतंभरा द्वारा पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि यहां के वन, उपवन, कुंड व सरोवर में साक्षात ठाकुरजी का वास है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।