फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीराम के स्वागत को तैयार हुई जनकपुरी, देखें रोशनी में सराबोर मनमोहक तस्वीरें

Tue, 24 Sep 2019 01:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Sep 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
Ram Barat of Agra City Janakpuri Ready to Welcomes
रामबरात के लिए बनाया गया स्वागत द्वार - फोटो : अमर उजाला
कल भगवान श्रीराम की बरात निकलेगी। इसके लिए सोमवार को निर्भय नगर में जनक महल को अंतिम रूप दिया गया। देव नगर और निर्भय नगर रंग बिरंगी लाइट से सज गया है। प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए आम रास्तों के साथ-साथ लोग अपने-अपने घर को भी सजाने में जुट गए हैं।
Ram Barat of Agra City Janakpuri Ready to Welcomes
जनक महल - फोटो : अमर उजाला
कलाकार जनक महल को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। खंदारी और निर्भय नगर के बड़े-बड़े मैदानों पर छोटे-बड़े झूले सज गए हैं। निर्भय नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर स्टाल सज गईं हैं। निर्भय नगर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जनकपुरी महोत्सव की भव्यता दिखने लगी है।
Ram Barat of Agra City Janakpuri Ready to Welcomes
जनकपुरी - फोटो : अमर उजाला
जनक महल पर रंग बिरंगी लाइट के साथ-साथ 25 कैंडल लाइट लगेंगी। साथ ही परिसर में चार हजार पौधों के गमले लगाए जाएंगे। शाम तक जनक महल का काम लगभग पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Barat of Agra City Janakpuri Ready to Welcomes
पुलिस चौकी जनकपुरी का उद्घाटन करते एसपी सिटी प्रशांत वर्मा - फोटो : अमर उजाला
निर्भय नगर में सोमवार को पुलिस चौकी जनकपुरी का उद्घाटन एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने किया। चौकी का प्रभारी एसआई मोहित सिंह को बनाया गया है। इस चौकी में शिकायत दर्ज कराई जा सकेंगी। उधर, एसपी सिटी ने जनकपुरी स्थल का निरीक्षण भी किया। निर्भय नगर में सज रही जनकपुरी में 25, 26 और 27 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित होंगे। 
विज्ञापन
Ram Barat of Agra City Janakpuri Ready to Welcomes
रामबरात के लिए हुआ यातायात परिवर्तित - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने जनकपुरी स्थल को देखा। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी ने बताया कि जनकपुरी की सुरक्षा में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फोर्स लगाई गई है। 200 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इनके अलावा दो कंपनी पीएसी रहेगी। यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई हैं। भगवान राम की बरात 25 सितंबर को निकाली जाएगी। राम के स्वरूपों की सुरक्षा में पुलिस की खास व्यवस्था रहेगी। रामबरात में पुलिस के अलावा 10 कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ लगेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed