{"_id":"66f8bfc8cc25da95670145bd","slug":"ram-barat-agra-captivated-mind-amazing-vibrant-tableaux-welcome-with-flowers-see-photos-2024-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Barat 2024: राम बरात की भव्यता ने मोहा मन...अद्भुत जीवंत झाकियां, फूलों से स्वागत; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Barat 2024: राम बरात की भव्यता ने मोहा मन...अद्भुत जीवंत झाकियां, फूलों से स्वागत; देखें तस्वीरें
Sun, 29 Sep 2024 08:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Sep 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
Ram Barat 2024 Agra
- फोटो : अमर उजाला
Ram Barat 2024 Agra: प्रभु श्रीराम की बरात में जीवंत झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। रावतपाड़ा में लोगों का रेला रहा। रावतपाड़ा चौराहे से जैसे ही श्रीराम के स्वरूप रथ में सवार होकर बरात लेकर आगे बढ़े, श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। लोग इस पल को अपने मोबाइल में कैद करते दिखे। रथ के आगे से भीड़ को हटाने में आयोजन समिति और पुलिस के पसीने छूट गए। बरात में करीब 140 झांकियां रहीं।
Ram Barat 2024 Agra
- फोटो : अमर उजाला
अखाड़ों के कलाकारों ने दिखाए करतब
मेरठ के आर्ट ग्रुप ने शिवजी व उनकी भूत-प्रेत की सेना वाली संजीव झांकी निकाली। पीछे करतब दिखाते अखाड़ा चल रहा था। इसी तरह देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण 110 फीट लंबी तिरंगा झांकी, शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की झांकी ने लोगों को रोमांचित किया। वहीं, धारा 370, खुशहाल कश्मीर, पुलवामा के शहीदों को श्रद्धाजलि, जी-20 नरेंद्र मोदी और जो बाइडन, चंद्रमा पर भारत की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।

चांदी का रथ भी दिखा
बरात में चांदी का रथ भी था, जिसमें माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के साथ, बिहारी जी की झांकी, उसके बाद महाराजा राजा दशरथ व सुमंत की बग्गी पर सवार झांकी, मुनि विश्वामित्र व वशिष्ठ की झांकी थी। दिल्ली से आए कलाकारों ने दक्षिण भारतीय शैली में कथक कली नृत्य करते सजीव झांकी निकाली। बिजनौर से आई सजीव झांकी में कलाकार रामलला के स्वरूप में सजकर आए।

जब बिजली हो गई गुल
रावतपाड़ा चौराहे से जैसे ही रामबरात नगर भ्रमण के लिए आगे बढ़ी। बिजली गुल हो गई। लोग अपनों को पुकारते, बच्चों को हाथ थामते और अपने मोबाइल व पर्स को संभालते हुए नजर आए। करीब पांच मिनट बाद फिर से विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

बच्चों में दिखा उत्साह
बच्चों में गजब का उत्साह रहा। वह अभिभावकों के साथ बरात में पहुंचे। छोटे बच्चे परिजन के कंधों पर बैठे दिखे। खेल-खिलौने और खाने-पीने के सामान का आनंद लिया।