फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधाष्टमीः अब आई कान्हा की प्रिया के अवतार की घड़ी, स्वागत को पहुंचे लाखों भक्त

Tue, 29 Aug 2017 08:35 AM IST
दिनेश सारस्वत/ प्रवीण गोस्वामी/अमर उजाला बरसाना (मथुरा)
दिनेश सारस्वत/ प्रवीण गोस्वामी/अमर उजाला बरसाना (मथुरा) Updated Tue, 29 Aug 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
radharani birthday celebration in mathura
राधारानी मंद‌िर - फोटो : अमर उजाला
श्रीराधा रानी के जन्मोत्सव की धूम समूचे ब्रज में रही। बरसाना में तो घर-घर उत्सव था। मंगल गीत गूंज रहे थे। भक्त सखी स्वरूप धारण करके पहुंचे थे। राधारानी मंदिर में सारी रात पूजा-अर्चना का दौर चला।
radharani birthday celebration in mathura
राधारानी मंद‌िर - फोटो : अमर उजाला
राधारानी के गांव बरसाना की तो हर गली में राधे-राधे गूंज रहा था। जहां भी देखो वहीं राधा रानी के जन्मोत्सव में शामिल होने को लोगों की भीड़ चली आ रही थी। उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड और बिहार तक से लोग पहुंचे थे। बस स्टैंड से उतरते ही राधा के नाम का जप शुरू हो जाता था। 
radharani birthday celebration in mathura
राधारानी मंद‌िर - फोटो : अमर उजाला
तमाम भक्त तो लाड़ली जी के जन्मोत्सव में अपने लड्डू गोपाल को लेकर आए थे। दिल्ली की संतोष यादव अपने साथ में कान्हा जी को लेकर आईं थीं। जब उनसे पूछा गया तो कहने लगीं कि अपने ठाकुरजी जो को राधा जी के जन्मोत्सव में लेकर आए हैं। राजस्थान से गीता गुप्ता भी अपने परिवार के साथ लड्डू गोपाल को लेकर आईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
radharani birthday celebration in mathura
राधारानी मंद‌िर - फोटो : अमर उजाला
इन सभी को इंतजार है मंगलवार की भोर का जब श्रीराधा जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यह मंगलगीत गाएंगी। तमाम भक्त राधा जी के शृंगार का सामान लेकर पहुंचे थे। मीना शर्मा हर राधाष्टमी पर बरसाना आती हैं। उनका कहना है कि बरसाना के बाद वह नंदगांव और गोकुल भी जाएंगी।
विज्ञापन
radharani birthday celebration in mathura
राधारानी मंद‌िर - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही बरसाना की परिक्रमा शुरू हो गई थी। राधे-राधे करती निकली टोलियां भक्ती में डूबी थीं। कहीं कीर्तन करते हुए लोग चल रहे थे तो कहीं जयकारे लगाते हुए। पुरुषों और महिलाओं के साथ बच्चे भी परिक्रमा लगा रहे थे। देर रात तक परिक्रमा लगाने का सिलसिला चलता रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed