आगरा में ताजमहल के पास समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता राकेश अग्रवाल के होटल में देह व्यापार कराया जा रहा था। यहां विदेशी युवतियों को ऑन डिमांड बुलाया जाता था। यह काम भीमा करता था। वह पहले भी देह व्यापार के मामले में पकड़ा जा चुका है। थाना ताजगंज पुलिस ने गुरुवार रात को होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल से दो विदेशी युवतियां और पांच युवक पकड़े गए। आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
{"_id":"60261ad58ebc3ee91f3b62c6","slug":"prostitution-racket-exposed-in-sp-leader-hotel-near-taj-mahal-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: सपा नेता के होटल में ऑन डिमांड बुलाई जाती थीं विदेशी युवतियां, जांच में हुए कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सपा नेता के होटल में ऑन डिमांड बुलाई जाती थीं विदेशी युवतियां, जांच में हुए कई खुलासे
Sat, 13 Feb 2021 07:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Feb 2021 07:52 AM IST
विज्ञापन
आगरा सेक्स रैकेट: सपा नेता के होटल पर पुलिस ने मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा सेक्स रैकेट: होटल के बाहर खड़ी सपा नेता की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के शिल्पग्राम के पास स्थित शुभ रिसॉर्ट में गुरुवार रात को पुलिस ने छापा मारकर उज्बेकिस्तान की दो युवतियों और पांच युवकों को पकड़ लिया। इनमें देह व्यापार का चर्चित एजेंट भीमा भी शामिल है। पूछताछ में पता चला है कि भीमा ही विदेशी युवतियों को होटल में बुलाता था। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि होटल में देह व्यापार कराया जा रहा था। भीमा युवतियों को बुलाता था। 15 दिन की बुकिंग होती थी।
आगरा सेक्स रैकेट: आरोपी भीमा के साथ विदेशी युवतियां (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
युवतियों की फोटो ग्राहकों को व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी। इसके बाद रेट तय किया जाता था। ग्राहक जिस युवती को पसंद करते थे, उसको ग्राहक के पास भेज दिया जाता था। यह सब काम भीमा कर रहा था। जो विदेशी युवतियां पकड़ी गई हैं, उनके पास वीजा नहीं है। उनका वीजा खत्म हो गया है। उनके पास आधार कार्ड भी मिले हैं। युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा सेक्स रैकेट: पुलिस ने सपा नेता के होटल पर मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि यह होटल समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल का है। उनके सहयोगी चिराग और सुंदरम हैं। तीनों मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में यही पता चला है कि होटल सपा नेता ही चला रहे थे। उधर, सपा जिलाध्यक्ष राम गोपाल बघेल का कहना है कि राकेश अग्रवाल के पास फिलहाल पार्टी में कोई पद नहीं है। न ही वह पार्टी में सक्रिय है।
विज्ञापन
आगरा सेक्स रैकेट: पुलिस की गिरफ्त में देह व्यापार की सरगना (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
पकड़ी जा चुकी है देह व्यापार की सरगना
वर्ष 2020 में पुलिस ने देह व्यापार के मामले में सरगना महिला को गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजा गया था। इसके बाद 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। तब खुलासा हुआ था कि शहर के होटलों को किराये पर लेकर देह व्यापार कराया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों से ऑन डिमांड युवतियों को सरगना महिला ही बुलाती थी। उसने अपना बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था।
वर्ष 2020 में पुलिस ने देह व्यापार के मामले में सरगना महिला को गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजा गया था। इसके बाद 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। तब खुलासा हुआ था कि शहर के होटलों को किराये पर लेकर देह व्यापार कराया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों से ऑन डिमांड युवतियों को सरगना महिला ही बुलाती थी। उसने अपना बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था।