फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: देह व्यापार के मामले में सपा नेता सहित सात पर मुकदमा, विदेशी युवतियों सहित चार को जेल

Fri, 12 Feb 2021 07:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Feb 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Agra Sex Racket News FIR against SP leader with six other for prostitution in agra
आगरा: देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में स्थित होटल शुभ रिसॉर्ट में देह व्यापार के मामले में समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष और व्यापारी नेता राकेश अग्रवाल सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र उर्फ भीमा राजपूत, उसके साथी योगेश यादव और उज्बेकिस्तान की दोनों युवतियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेजा गया। वहीं आरोपी होटल मालिक सपा नेता, मैनेजर और संचालक की तलाश को पुलिस ने दबिश दी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

Agra Sex Racket News FIR against SP leader with six other for prostitution in agra
आगरा: पुलिस ने सपा नेता के होटल पर मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार रात को होटल शुभ रिसॉर्ट में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के निर्देश पर थाना ताजगंज, थाना महिला, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने छापा मारा था। होटल से कॉल गर्ल का एजेंट धांधूपुरा निवासी भीमा उर्फ सुरेंद्र को गिरफ्तार किया था। उसका साथी कुआंखेड़ा निवासी योगेश कुमार भी पकड़ा गया था। इसके साथ ही कमरे से दो विदेशी युवतियों को पकड़ लिया गया। होटल मालिक सपा नेता राकेश अग्रवाल, मैनेजर सुंदरम अग्रवाल, संचालक चिराग अग्रवाल फरार हो गए थे। 

Agra Sex Racket News FIR against SP leader with six other for prostitution in agra
आगरा: सपा नेता राकेश अग्रवाल (बायें), एजेंट भीमा (दायें) - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पूछताछ में आरोपी भीमा ने बताया था कि उसने देह व्यापार के लिए उज्बेकिस्तान की युवतियों को बुलाया था। होटल मालिक और संचालक को देह व्यापार से मिलने वाली रकम का हिस्सा देता था। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि देह व्यापार के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सपा नेता सहित तीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। मुकदमे में वादी जिला उद्धार अधिकारी मिंदर सिंह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Sex Racket News FIR against SP leader with six other for prostitution in agra
आगरा: विदेशी युवतियां - फोटो : अमर उजाला

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि विदेशी युवतियों से पूछताछ की गई। दोनों उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। एक युवती से दो मोबाइल मिले। एक मोबाइल के कवर में आधार कार्ड रखा हुआ था। इस पर पूर्वी दिल्ली का पता लिखा था। युवती ने पूछताछ में बताया कि वह उज्बेकिस्तान से आने के बाद ज्यादा समय के लिए रुकना चाहती थी। वह देह व्यापार में संलिप्त हो गई। इसलिए फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवा लिया था। वह वीजा और पासपोर्ट भी नहीं दिखा सकी। युवती का कहना था कि उसने शादी कर ली है। मगर, पुलिस को आशंका है कि फर्जी तरीके से भारत में रहने के लिए उसने आधार कार्ड बनवाया है। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के मामले में मुकदमे में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धारा लगाई है। 

विज्ञापन
Agra Sex Racket News FIR against SP leader with six other for prostitution in agra
आगरा: विदेशी युवती - फोटो : अमर उजाला

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में दूसरी युवती ने बताया कि वह कई बार उज्बेकिस्तान से भारत आ चुकी है। वह देह व्यापार में संलिप्त है। वह हिंदी बोलना भी सीख गई है। देह व्यापार में अच्छी रकम मिलने की वजह से यहीं रुकी हुई है। उसके पास से दो मोबाइल मिले। पासपार्ट भी बरामद किया। वीजा अवधि 12 फरवरी 2020 है। पुलिस ने युवतियों के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री, दो डायरी बरामद की गई हैं। डायरी में लेन-देन का हिसाब लिखा हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed