फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरेश हत्याकांड: दो चौकियों के बीच हुई वारदात, बदमाश फरार, पुलिस के इकबाल पर सवाल

Sun, 20 Dec 2020 03:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Dec 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Property dealer murdered between two police posts in Agra
हरेश पचौरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आगरा में शहर से लेकर देहात तक ताबड़तोड़ हत्या, लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देकर बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सदर क्षेत्र में ही एक सप्ताह में चार बड़ी वारदात हो चुकी हैं। पहले सराफ की दुकान में चोरी हुई। इसके बाद बैंक में डकैती। दो दिन पहले बदमाश फायरिंग करके बाड़े से भैंस ले गए। अब शनिवार को राजपुर चुंगी पर दो पुलिस चौकियों के बीच भीड़भाड़ वाले इलाके में हत्याकांड को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस के इकबाल पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। 



संबंधित खबर- आगरा में फिर बड़ी वारदात, बीच सड़क पर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, हत्या से फैली सनसनी

Property dealer murdered between two police posts in Agra
हरेश पचौरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को राजपुर चुंगी पर दस्तावेज लेखक और प्रॉपर्टी डीलर हरेश पचौरी को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। जिस जगह पर यह वारदात हुई, वहां से 400 मीटर की दूरी पर शहीद नगर पुलिस चौकी है, वहीं 200 मीटर की दूरी पर इनफ्रेंट्री लाइन चौकी है। शहीद नगर मार्ग पर पुलिस का बूथ भी है। बदमाश हरेश पचौरी को गोली मारते हैं। एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं और आसानी से हथियार लहराते हुए भाग गए। यह तब था, जब पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सड़कों पर पुलिस फोर्स को लगाया गया था। 

Property dealer murdered between two police posts in Agra
घटना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

एक सप्ताह पहले बदमाश रोहता स्थित सराफ की दुकान से लाखों के जेवरात ले गए थे। इसके बाद 15 दिसंबर को सरेशाम बैंक में डकैती की वारदात हुई। यहां बदमाश 56.94 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। दो दिन बाद सदर क्षेत्र के ही फूलबाग से भैंसों को लूटा था। फायरिंग भी की थी। अब हत्याकांड ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Property dealer murdered between two police posts in Agra
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे बदमाश (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम देने में 30 सेकंड ही लगाया। एक गोली मारने के बाद हरेश पचौरी बदमाश से उलझ भी गए, लेकिन बदमाश ने दो और गोली मार दीं। इस दौरान रास्ते से लोग निकल रहे हैं। कार भी निकलकर जा रही है। गोली चलने के बाद एक राहगीर की नजर भी जाती है, लेकिन वह पास नहीं जाता है। बाद में बदमाश आसानी से शहीद नगर की तरफ बाइक ले जाकर भाग जाते हैं। पुलिस को घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए हैं। 

विज्ञापन
Property dealer murdered between two police posts in Agra
घटना के संबंध में जानकारी लेते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला

लोगों का कहना था कि राजपुर चुंगी के पास दो चौकी हैं। इन पर पुलिस भी रहती है। इसके बावजूद बदमाश आसानी से वारदात करके भाग निकले। यह पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाने के लिए काफी है। पुलिस गश्त पर होती तो बदमाश पकड़े भी जा सकते थे। मगर, पुलिस चौकी में भी पुलिसकर्मी नहीं होते हैं। लोगों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed