Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा पहुंचे डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेसः ताज की खूबसूरती का किया दीदार, देखें तस्वीरें

Sun, 26 Feb 2023 02:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 02:15 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Prince and Princess of Denmark reached Agra and visited Taj Mahal
डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने ताज का दीदार किया - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश स्थित ताजनगरी रविवार को डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ पहुंची। यहां फोक डांस से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह ताज का दीदार करने पहुंचे। इसके बाद वह आगरा किला देखने के लिए पहुंचेंगे।


रविवार को डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक बढ़ा दी गई। वह करीब साढ़े 4 घंटे ताज नगरी में रुकेंगे। इसी समय में वह ताज व किला दोनों स्मारकों का दीदार करेंगे।
Trending Videos
Prince and Princess of Denmark reached Agra and visited Taj Mahal
डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेस ने ताज के सामने खिंचवाई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ ने सुबह करीब साढ़े दस बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड किया। यहां पर विशेषतौर पर उनका स्वागत किया गया। यहां से निकलने के बाद वह सीधे होटल अमर विलास पहुंचे। यहां वह करीब 10 मिनट तक रुके।
Prince and Princess of Denmark reached Agra and visited Taj Mahal
गाइड से जानकारी लेते प्रिंस व प्रिंसेस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीधे ताज का दीदार करने के लिए निकल गए। वह एक ओपन कार से ताज पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर का भ्रमण करके ताज को निहारा। सामने पड़ी टेबल पर बैठकर फोटो खिंचवाई। यहां वह करीब एक घंटे रुके। इसके बाद वापस होटल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prince and Princess of Denmark reached Agra and visited Taj Mahal
प्रिंस व प्रिंसेस ओपन कार से ताज पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
यहां रेस्ट करने के बाद वह आगरा किला देखने जाएंगे। आगरा किला में करीब आधा घंटा बिताने के बाद वह खेरिया एयरपोर्ट के निकलेंगे। यहां से वह करीब तीन बजे वे विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। 
विज्ञापन
Prince and Princess of Denmark reached Agra and visited Taj Mahal
प्रिंस व प्रिंसेस को जानकारी देता गाइड - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि रविवार को पर्यटकों के लिए ताजमहल खुला रहेगा। सुरक्षा कारण से ईस्ट गेट से सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक बंद किया गया था। इसी तरह आगरा किला भी पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। दोपहर में 1 से 2 के बीच सिर्फ 1 घंटे के लिए पर्यटकों का प्रवेश और निकास बंद रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed