फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura Holi: तीर्थ नगरी के मंदिरों में दिख रहा होली का रंग, श्रद्धालुओं ने डाला डेरा, चहुंओर दिख रही धूम

Sat, 25 Feb 2023 05:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
fervor of Holi festival is visible everywhere in Vrindavan at Mathura
बृज में होली की धूम - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित कन्हैया की क्रीड़ा नगरी वृंदावन में होली महोत्सव की धूम चहुंओर दिखाई देने लगी है। तीर्थ नगरी होली के रंग में रंगने लगी है। मंदिरों में ठाकुरजी के साथ होली खेलने और खिलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फाग के राग-रंग में रंगने को श्रद्धालुओं का धर्मनगरी में आना शुरू हो गया है।



मंदिरों में बरस रहे रंग और गुलाल से सराबोर श्रद्धालु होली का जमकर आनंद ले रहे हैं। वृंदावन के ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में फेंटा बांधे राधावल्लभलाल भक्तों के साथ गुलाल की होली खेल रहे हैं। शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में होली के धमार और गीतों के बीच भक्तों ने गुलाल की होली खेली।

मंदिरों के साथ-साथ बाजारों में रौनक

fervor of Holi festival is visible everywhere in Vrindavan at Mathura
उल्लास और उमंग का वातावरण रहा - फोटो : अमर उजाला

मंदिर में उल्लास और उमंग का वातावरण रहा। नृत्य करते श्रद्धालु और उड़ता गुलाल होली की मस्ती को बयां कर रहा था।  पलवल निवासी प्रीति और निधि ने बताया कि ठाकुरजी के दर्शन पाकर उनका जीवन धन्य हो गया।

fervor of Holi festival is visible everywhere in Vrindavan at Mathura
रेवतीरमण स्थित आश्रम में फूलों की होली का विहंगम दृश्य - फोटो : अमर उजाला

इधर यशोदानंदन, राधारमण मंदिर आदि मंदिरों के सेवायतों द्वारा ठाकुरजी के समक्ष होली के धमार और पदों का गायन कर उन्हें रिझाया जा रहा है। होली की तैयारियां मंदिरों के साथ-साथ बाजारों में भी देखने को मिल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालु

fervor of Holi festival is visible everywhere in Vrindavan at Mathura
लठामार होली का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

मंदिरों में मेरे अंगना में राधे राधे बोल तोसे जब होली खेलूंगी आदि भजन सुनाई दे रहे हैं। बाहर से आए श्रद्धालु पर्यटक भी मंदिरों में हो रही होली का जमकर आनंद उठा रहे हैं। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने होली का जमकर आनंद उठाया।

विज्ञापन
fervor of Holi festival is visible everywhere in Vrindavan at Mathura
राधा-कृष्ण संग मयूर नृ्त्य करतीं सखियां - फोटो : अमर उजाला
राधारमण स्थित आश्रम में राधा-कृष्ण संग सखियों ने मनमोहक मयूर नृत्य प्रस्तुत किया। मथुरा की विश्व प्रसिद्ध होली का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु कान्हा की नगरी पहुंचे हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed