{"_id":"5f808a238ebc3e1a225714be","slug":"policemen-will-donate-plasma-for-corona-patients-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानवता के लिए 'खाकी' की पहल, कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा दान करेंगे 130 पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता के लिए 'खाकी' की पहल, कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा दान करेंगे 130 पुलिसकर्मी
Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी दान करेंगे प्लाज्मा
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में जहां खाकी वाले कानून व्यवस्था संभालने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, वहीं लोगों का जीवन बचाने के लिए भी आगे आ रहे हैं। आगरा में कोरोना से जंग जीतने वाले ऐसे ही 130 पुलिसकर्मियों ने गंभीर मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा दान करने की इच्छा जाहिर की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने भी पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कराई है। इसे एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना के गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा की जरूरत पड़ती है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीज ही प्लाज्मा दे सकते हैं। मगर, प्लाज्मा देने के लिए बहुत ही कम आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 143 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हुए। इनमें से 130 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। दस पुलिसकर्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। तीन की जान चली गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिसकर्मियों ने खुद ही जाहिर की इच्छा
स्वस्थ हुए 130 पुलिसकर्मियों ने गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करने का फैसला लिया है। इसकी सूची चिकित्सकों को दे दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस कर्मी प्लाज्मा दान करने जाएंगे। पुलिसकर्मियों ने खुद ही प्लाज्मा दान करने की इच्छा जाहिर की थी। इसके लिए अब एसएन मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल के प्रभारी से बात की जा रही है, जिससे जरूरत पड़ने पर वह पुलिसर्मियों को बुला सकें।
42 यूनिट रक्दान किया
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अस्पतालों में रक्त की कमी हो गई थी। कई लोगों ने पुलिस से मदद मांगी थी। इस पर 42 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। इससे लोगों की जान बच सकी। अब भी पुलिसकर्मी रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
42 यूनिट रक्दान किया
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अस्पतालों में रक्त की कमी हो गई थी। कई लोगों ने पुलिस से मदद मांगी थी। इस पर 42 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। इससे लोगों की जान बच सकी। अब भी पुलिसकर्मी रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।