फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad: प्रेमिका को घर में दफनाने वाले प्रेमी को जेल, खौफनाक तरीके से की थी हत्या, दो साल बाद मिला कंकाल

Mon, 10 Oct 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police sent the boyfriend jail who buried his girlfriend in the house after killing in firozabad
प्रेमी ने घर में दफना दी थी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव कीठौत निवासी गौरव ने परिजनों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका खुशबू की हत्या खौफनाक तरीके से की थी। इसके बाद शव को घर में ही दफना दिया। इसका खुलासा सिरसागंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार प्रेमी से पूछताछ के बाद किया है। प्रेमी और उसके पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बाकी तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस प्रयास कर रही है।



एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 23 नवंबर 2020 को खुशबू की मां आशा देवी निवासी कीठौत द्वारा सिरसागंज पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पुत्री खुशबू को गांव का ही गौरव अपने साथियों के साथ बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खुशबू की तलाश शुरू कर दी। पुलिस दो साल तक न तो आरोपियों का पता लगा सकी और न ही खुशबू को तलाश पाई। शनिवार को जब आरोपी गौरव पकड़ा गया तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। 

Police sent the boyfriend jail who buried his girlfriend in the house after killing in firozabad
घर के अंदर दफन मिला शव - फोटो : अमर उजाला
गौरव ने 21 नवंबर 2020 को अपनी मां ज्ञानदेवी, पिता चंद्रभान सिंह, भाई अक्षय और सौरभ के साथ मिलकर खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को घर में ही दफना दिया था। वारदात के बाद आरोपी घर पर ताला लगाकर गुरुग्राम चले गए थे। दो साल तक किसी को भनक तक नहीं लगी कि घर में खुशबू का शव दफन है। 
Police sent the boyfriend jail who buried his girlfriend in the house after killing in firozabad
हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार रात सिरसागंज थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने गौरव और उसके पिता चंद्रभान सिंह को गुंजन चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता-पुत्र को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की मां ज्ञानदेवी, भाई अक्षय और सौरभ की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police sent the boyfriend jail who buried his girlfriend in the house after killing in firozabad
मृतका के परिजन से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी गौरव ने बताया कि खुशबू की मां ने खुशबू को बाइक सिखाने के लिए कहा था। खुशबू को बाइक चलाना सिखाने के दौरान दोनों की बीच दोस्ती हो गई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। दो साल चले प्रेम प्रसंग के बीच खुशबू गौरव पर शादी का दबाव बनाने लगी, लेकिन वह उससे दूरी बनाना चाहता था। 
विज्ञापन
Police sent the boyfriend jail who buried his girlfriend in the house after killing in firozabad
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गौरव ने प्रेमिका खुशबू की हत्या की योजना बनाई। 20 नवंबर 2020 को खुशबू गौरव के यहां पहुंची थी। वह गौरव पर साथ ले जाने के लिए दबाव बना रही थी। तभी गौरव ने उसकी हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही दफना दिया। दो साल बाद पुलिस ने आरोपी से घर से खुशबू का कंकाल बरामद किया। जिसे जांच के लिए भेजा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed