आगरा में अक्तूबर की औसत बारिश का रिकॉर्ड 24 घंटे में टूट गया। जितनी बारिश पूरे महीने में होती, उसकी दोगुने से अधिक बारिश 24 घंटे में हो चुकी है। अक्तूबर माह में 29.4 मिमी. औसत बारिश होती है लेकिन शनिवार से रविवार तक 70.7 मिमी. बारिश दर्ज की गई। यह बारिश आफत लेकर आई। जिले में 10 से अधिक मकान गिर गए। खंदौली में रविवार की सुबह गांव वास रिसाल में गिरे मकान के मलबे में दबकर 70 वर्षीय रामवती की मौत हो गई। खेरागढ़, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, पिनाहट और बरहन में भी बारिश से मकान और दीवार गिरने से चार लोग घायल हो गए। बारिश से किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसलें डूब गई है। शहर से लेकर गांव तक कई सड़क जलमग्न हैं। शाम को बारिश का सिलसिला थमा, तो गली-मुहल्लों से लेकर एमजी रोड व आगरा-दिल्ली हाईवे तक जाम लग गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन बारिश से राहत नहीं मिलने के आसार हैं।
{"_id":"634313c5617fd0545e647ce3","slug":"agra-rain-broke-the-record-of-average-rainfall-for-october-ten-houses-collapsed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: रिकॉर्डतोड़ बारिश में 10 मकान गिरे, एक की मौत, चार घायल, सड़क से हाईवे तक पानी ही पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रिकॉर्डतोड़ बारिश में 10 मकान गिरे, एक की मौत, चार घायल, सड़क से हाईवे तक पानी ही पानी
Mon, 10 Oct 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर दो किलोमीटर तक कतार
भर्ती रैली के कारण रुनकता से फरह तक दिल्ली हाईवे पर एकल मार्ग था। इधर लगातार बारिश से जलभराव हुआ तो वाहनों की रफ्तार थम सी गई। दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इधर शाम 5 बजे बारिश थमी तो लोग बाहर निकले, दफ्तरों से घर के लिए निकले तो शहर के अंदर भी सड़कों पर जाम लग गया। एमजी रोड पर सुभाष पार्क, देहली गेट पर जाम लगा रहा। जीवनी मंडी, बोदला और शाहगंज में रुई की मंडी सड़क पर जाम में वाहन फंसे रहे।
बारिश के पानी में डूबी धान की फसल
- फोटो : अमर उजाला
फसलें डूबीं... सब्जियां सड़ रहीं
बारिश किसानों के लिए आफत लेकर आई है। बाजरा, दलहल व तिलहन के अलावा धान की फसल खेतों में जलमग्न हो गई है। जिला किसान सलाहकार समिति के सदस्य बंगाली बाबू अरेला ने बताया कि बरौली अहीर में सब्जियों की फसल चौपट हो गई। धनिया, गोभी, मिर्च, लौकी, तोरई सड़ रही हैं। आलू व सरसों की बुवाई भी पिछड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घरों और दुकानों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
दुकानों में पानी भरा, कामधंधा ठप
13 अक्तूबर को करवाचौथ का त्योहार है। उम्मीद थी कि रविवार को लोग खरीदारी के लिए निकलेंगे। शनिवार रात से रविवार शाम तक बारिश से बाजारों में जलभराव हो गया। कई जगह दुकानों तक में पानी आ गया। किनारी बाजार, लोहार गली, रावतपाड़ा, बिजलीघर पर जलभराव से दुकानदार दिनभर हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे।
विज्ञापन
आवास विकास सेंटर पार्क रोड पर गड्ढे में फंसा वाहन
- फोटो : अमर उजाला