{"_id":"5f8fcbc7ca96846290739e1a","slug":"police-memorial-day-2020-salute-to-martyrdom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Police Commemoration Day: शहीदों को किया नमन, बिकरूकांड के शहीद बबूल को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Commemoration Day: शहीदों को किया नमन, बिकरूकांड के शहीद बबूल को दी श्रद्धांजलि
Wed, 21 Oct 2020 01:05 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
शहीदों को सलामी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
Police Commemoration Day 2020: ड्यूटी पर रहते हुए अपनी जान की बाजी लगाने के वाले शहीद पुलिसकर्मियों को बुधवार को पुलिस लाइन में याद किया गया। पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर एडीजी अजय आनंद ने कहा कि पुलिस को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की बाजी लगाई। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से बात करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में बुधवार सुबह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद हुए उपनिरीक्षक संजय सक्सेना, मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह और मुख्य चालक सतीश चंद के परिजनों को बुलाया गया था।
शहीद स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी सहित अन्य अधिकारियों ने परिजनों से बात की, उनकी समस्याएं जानी। पुलिस लाइन में शोक शस्त्र हुआ। इसके बाद शहीद स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में आईजी ए. सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, जिलाधिकारी पीएन सिंह, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शहीद हुए सिपाही बबलू के परिजन लखनऊ भेजे
कानपुर बिकरूकांड में पुलिस दबिश के दौरान शहीद हुए आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के रहने वाले बबलू के परिजनों को लखनऊ भेजा गया है। वहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शहीद का परिवार शामिल हुआ।
कानपुर बिकरूकांड में पुलिस दबिश के दौरान शहीद हुए आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के रहने वाले बबलू के परिजनों को लखनऊ भेजा गया है। वहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शहीद का परिवार शामिल हुआ।