फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: भीड़ हिंसा का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी हुए बलवाई, दुकान बंद ना करने पर किया पथराव

Tue, 02 Jul 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 02 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police Lathi Charge on communal tension during protest against tabrez Death
हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद से प्रदर्शनकारी युवकों का जुलूस जैसे ही सदर भट्टी चौराहा पहुंचा, वैसे ही हंगामा तेज हो गया। चारों ओर से युवक आए थे। इन्होंने सबसे पहले श्यामू हलवाई की दुकान पर काम कर रहे युवकों से कहा, दुकान बंद करो, उन्होंने मना किया तो दुकान का सामान फेंकने लगे, हलवाई ने इन पर पानी फेंक दिया। इसी पर बवाल हो गया, प्रदर्शनकारी युवकों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने एक्शन तो लिया, लेकिन थोड़ी देर कर दी।
Police Lathi Charge on communal tension during protest against tabrez Death
हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों को समझाते पुलिस-प्रशासन के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
श्यामू हलवाई के ठीक सामने पान की दुकान चलाने वाले राज किशोर ने बताया कि बलवाई 500 से ज्यादा थे। पुलिस के नाम पर सिर्फ एक दरोगा था, जो कुछ सामान खरीदने के लिए आया था। बलवाइयों ने सड़क किनारे से पत्थर उठाए और दुकानों पर पथराव शुरू कर दिया। दुकानदारों ने छिपकर खुद को बचाया।
Police Lathi Charge on communal tension during protest against tabrez Death
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार को घटना की जानकारी देता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
बलवाई इसके बाद भी रुके नहीं, दुकानों में तोड़फोड़ करने लगे। श्यामू हलवाई के यहां काम करने वाले कमल ने बताया कि वे लोग दुकान के ऊपर चढ़ गए और गल्ला लूट लिया। यश ने बताया कि हमारी दुकान से गल्ला और पेंट की बाल्टी लूटी गई। शिवम ने बताया कि वह दुकान के अंदर था, एक पत्थर आकर कमर पर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police Lathi Charge on communal tension during protest against tabrez Death
विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूद भारी संख्या में लोग - फोटो : अमर उजाला
थाना सौ मीटर की दूरी पर है, इसलिए पुलिस तक खबर पहुंचने में देर नहीं लगी। अगर पुलिस पहले से तैनात होती तो दुकानों से गल्ले न लूटे जाते। मंटोला थाना के पास में ही जूते का कारखाना चलाने वाले जाहिद का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने उसके कारखाने को बंद  कराने का प्रयास किया। पुलिस के आने पर भागे। जाहिद ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Police Lathi Charge on communal tension during protest against tabrez Death
मंटोला में बलवाइयों को खदेड़ती आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सदर भट्टी चौराहे के आसपास कई गलियां हैं। मंटोला थाना से आते ही पुलिस ने चौराहे पर पथराव कर रहे युवकों पर लाठीचार्ज कर दिया। युवकों ने पुलिस पर भी पत्थर फेंके। कई पुलिसकर्मियों को पत्थर लगे। लाल और पीली शर्ट पहने दो प्रदर्शनकारी पहले दुकान के अंदर घुसे, फिर पत्थर लेकर आए और पुलिस पर फेंक दिए। एक युवक होर्डिंग के पीछे से पत्थर फेंक रहा था। इसी दौरान तीन चार युवकों को लाठी लगी तो प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई। वे गलियों में चले गए। पुलिस ने थोड़ी दूर तक गलियों में पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। चौराहे से दो युवक हिरासत में लिए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed