फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जवाहर तापीय परियोजना बवाल: 250 अज्ञात पर मुकदमा, मजदूर की मौत के बाद पुलिस पर हुआ था जानलेवा हमला

Sat, 27 Aug 2022 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
police filed FIR against 250 unidentified men for deadly attack on police in etah jawahar thermal plant
मजदूर की मौत के बाद हुआ था बवाल - फोटो : अमर उजाला

एटा के मलावन थाना क्षेत्र स्थित जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में शुक्रवार को चिमनी से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस दौरान प्लांट पर काम करने वाले मजदूरों ने हंगामा करने के बाद पुलिस पर ईंट-पत्थर और लोहे के पाइप से हमला कर दिया था। इसमें सकीट सीओ सुनील कुमार त्यागी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस मामले में 250 अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 



थाना मलावन में तैनात अपराध निरीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में कहा गया है कि परियोजना में चिमनी के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। काम करने के दौरान झारखंड के गांव पढुआ निवासी अक्षय राम ऊपर से गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ सहित सदर एसडीएम व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को चिमनी से निकाल कर बाहर ला रहे थे। इस दौरान चिमनी के बाहर खड़े 200 से 250 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। 

police filed FIR against 250 unidentified men for deadly attack on police in etah jawahar thermal plant
जवाहर तापीय परियोजना के मजदूरों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हमलावरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हमले में सीओ और इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। शांति भंग होने की आशंका पर अन्य थानों से पुलिस फोर्स बुलाई गई, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। 
police filed FIR against 250 unidentified men for deadly attack on police in etah jawahar thermal plant
घटना से पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पथराव के दौरान सदर एसडीएम के सिर में पत्थर आकर लगा। उन्होंने हेलमेट को पहले की पहन रखा था। इससे हेलमेट फट गया। गनीमत रही उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। सकीट थाने में तैनात सिपाही राजेश कुंतल सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भी पत्थर लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police filed FIR against 250 unidentified men for deadly attack on police in etah jawahar thermal plant
श्रमिकों के बीच खड़ा पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मलावन थाने के इंस्पेक्टर की ओर से थाना मलावन में 250 अज्ञात पर धारा 147, 148,149, 307, 436, 332, 353 व अपराधिक कानून संसोधन अधिनियम 1932 धारा 7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
police filed FIR against 250 unidentified men for deadly attack on police in etah jawahar thermal plant
पुलिस फोर्स के साथ खड़े अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सीओ सकीट सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि मलावन प्लांट पर अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया था। इसमें सदर एसडीएम सहित मलावन थाने के इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों सहित मुझे भी पत्थर लगे थे। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed