आगरा में देह व्यापार गैंग चलाने वाली सरगना रोशनी के खिलाफ पुलिस ने आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है। इसमें सरगना सहित आठ आरोपी बनाए गए हैं। इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सरगना और एक अन्य अभी जेल में ही हैं। पुलिस की जांच में इनके बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पांच सितारा होटलों में लड़कियों को कमरा दिलाया जाता था। ग्राहकों से ऑनलाइन बुकिंग की जाती थी। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइलों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी।
थाना न्यू आगरा पुलिस ने चार अगस्त को एक कार में चार युवकों और एक युवती को पकड़ा था। युवती ने बताया था कि वह बुकिंग पर बुलाई गई। देह व्यापार गैंग की सरगना ने उसे बुलाया था। वह खुद हरीपर्वत स्थित होलीडे-इन होटल में दो युवतियों के साथ ठहरी हुई है। पुलिस ने होटल के कमरे में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने के बाद कुल आठ आरोपियों को जेल भेजा था। जांच सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा कर रही थीं।
2 of 5
देह व्यापार की सरगना (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की विवेचना में सामने आया है कि गैंग की सरगना ने आगरा के छह पांच सितारा होटलों में अपना अड्डा बना रखा था। वह बाहर से बुलाई गई युवतियों के नाम पर कमरा बुक करती थी। कर्मचारियों से साठगांठ रहती थी। कई दिन तक युवतियां रुकती थीं। मोबाइल पर बने व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो शेयर होते थे, जो ग्राहक युवतियों को पसंद करते थे, उनसे बुकिंग हो जाती थी। ग्राहक गेस्ट बनकर होटलों में आते थे। कई बार वहीं रुकते थे तो कई बार बाहर भी ले जाते थे।
3 of 5
देह व्यापार की सरगना (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली और महाराष्ट्र की युवतियों से बुकिंग के दो से 10 हजार तक लिए जाते थे। विदेशी युवतियां भी गैंग में शामिल हैं। सरगना उनकी भी बुकिंग करती थी। इसके लिए 20 हजार से 25 हजार तक लिए जाते थे। सरगना ने संजय प्लेस और फतेहाबाद रोड के कई होटलों में कमरे लिए थे। इसके सुबूत मिल गए हैं। पुलिस ने आरोपपत्र में किसी कर्मचारी को आरोपी नहीं बनाया है। होटल होलीडे-इन में ही 15 बार कमरा बुक कराया गया था।
4 of 5
देह व्यापार की सरगना (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि रोशनी नागवानी के अलावा तीन युवतियों, अवधपुरी निवासी अनुव्रत आर्य, जतिन सिंधी, सेक्टर 4 निवासी निखिल देवनानी और राजस्थान के रहने वाले जनार्दन के नाम आरोपियों में हैं। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया था। इनमें से अब रोशनी और एक युवती जेल में बंद है।
5 of 5
देह व्यापार की सरगना (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
रोशनी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। मगर, पुलिस की पैरवी की कारणों से जमानत नहीं मिल सकी थी। उसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर भी लग चुका है। वहीं जेल में बंद दूसरी युवती जमानती नहीं होने के कारण अपनी जमानत नहीं करा पा रही है।