फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा प्रीति हत्याकांड: पति ने प्रेमिका के सामने पत्नी को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने लगाई चार्जशीट

Sun, 21 Aug 2022 12:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Aug 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
police filed charge sheet against three accused of preeti murder case in agra
आरोपी पति उपेंद्र और प्रीति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के नगला हवेली में तीन महीने पहले हुए सनसनीखेज प्रीति हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। पुलिस  विवेचना में पाया कि आरोपी उपेंद्र ने प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी प्रीति को मौत के घाट उतारा था। प्रेमिका ने जिद की थी कि वह जल्दी पत्नी को रास्ते से हटा दे। इसलिए उपेंद्र ने प्रेमिका को अपने घर बुलाया और उसी के सामने हत्याकांड को अंजाम दिया। प्रेमिका अपनी सहेली को लेकर आई थी। सहेली ने 50 हजार रुपये के लालच में मदद की थी। पुलिस के मुताबिक तीनों ने घटना को अंजाम दिया। पहले प्रेमिका की सहेली, फिर पति ने प्रीति पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए थे। इसके बाद तकिये से उसका मुंह दबा दिया था। 

यह था मामला

न्यू आगरा के नगला हवेली में 22 मई को घटना हुई थी। सिकंदरा स्थित गांव लोहकरेरा निवासी भूरी सिंह ने बेटी प्रीति (25) की शादी 11 दिसंबर 2021 को नगला हवेली निवासी साहब सिंह के बेटे उपेंद्र उर्फ उमंग से की थी। साहब सिंह बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उपेंद्र पहले बिजली कंपनी में ठेकेदारी का काम करता था। घटना वाले दिन उपेंद्र के कमरे से झगड़े की आवाज आ रही थी। दरवाजा अंदर से बंद था। आरोपी की 85 वर्षीय दादी दयावती ने खिड़की से झांककर देखा तो प्रीति फर्श पर लहूलुहान पड़ी थी। दो युवतियां अंदर थीं। 
police filed charge sheet against three accused of preeti murder case in agra
आरोपी उपेंद्र - फोटो : अमर उजाला
साहब सिंह ने पुलिस को बुलाया था। पुलिस के आने से पहले ही युवतियां कमरे से भाग गई थीं। पुलिस ने पति उपेंद्र को पकड़ लिया था। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। उसकी शर्ट पर खून लगा हुआ था। फर्श पर खून पड़ा था। प्रीति की गर्दन और हाथों पर चाकू से घाव के निशान थे। बाद में उसकी प्रेमिका और सहेली पकड़ी गईं थीं। 
police filed charge sheet against three accused of preeti murder case in agra
प्रीति हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक उपेंद्र के प्रेम संबंध न्यू आगरा क्षेत्र की युवती मोनिका से थे। उसने टेक्सटाइल डिजायनिंग में डिप्लोमा कर रखा है। पहले जयपुर में नौकरी करती थी। बाद में आगरा आ गई थी। उपेंद्र ने बताया कि वह प्रेमिका से शादी करना चाहता था, मगर घरवाले राजी नहीं थे। पत्नी को प्रेम संबंध की जानकारी हो गई थी। इसे लेकर झगड़ा होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police filed charge sheet against three accused of preeti murder case in agra
आरोपी उपेंद्र, उसकी प्रेमिका और सहेली - फोटो : अमर उजाला
सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि पति ने प्रेमिका और उसकी सहेली के साथ मिलकर पत्नी प्रीति की हत्या की थी। मामले में विवेचना पूरी कर उपेंद्र, उसकी प्रेमिका और सहेली पल्लवी के खिलाफ हत्या में चार्जशीट लगा दी गई है। 
विज्ञापन
police filed charge sheet against three accused of preeti murder case in agra
प्रीति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया कि मामले में दहेज हत्या का भी आरोप लगाया गया था। इसमें ससुराल के अन्य लोग भी नामजद थे। इसकी अभी विवेचना की जा रही है। घटनास्थल पर टूटे हुए बाल मिले थे। इनको जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। आरोपियों के बालों से इनका मिलान होगा। इसके लिए कोर्ट से अनुमति ले ली गई है। नमूने लेने की प्रक्रिया की जानी है। केस में पर्याप्त गवाह और साक्ष्य हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed