फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banke Bihari Temple: परिवार को ही संभालने में लगे रहे अधिकारी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा भूले... और हो गया हादसा

Sun, 21 Aug 2022 09:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Aug 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
Banke Bihari temple stampede due to negligence of police and administration
बांकेबिहारी मंदिर में हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के वक्त हुआ हादसा प्रशासन और पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। जिस वक्त ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रांगण में यह हादसा हुआ उस वक्त जनपद के तीन बड़े अधिकारी डीएम, एसएसपी और नगर आयुक्त मंदिर की ऊपरी मंजिल पर मौजूद थे। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों के अनुसार अधिकारियों के परिजन छत पर बनी बालकनी से दर्शन कर रहे थे। परिजनों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की ओर से ऊपरी मंजिल के गेट को नीचे से बंद करा दिया गया था। एक सीओ स्तर के अधिकारी को सुरक्षा में तैनात कर दिया गया था। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय मंदिर के कुछ सेवायतों के साथ श्रद्धालु भगदड़ से बचने के लिए ऊपरी मंजिल पर जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वहां तैनात रहे सीओ एवं पुलिसकर्मियों ने लोगों को ऊपरी मंजिल पर नहीं जाने दिया गया। इससे लोगों को बचाने में परेशानी आई।

Banke Bihari temple stampede due to negligence of police and administration
बांकेबिहारी मंदिर में हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला
आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि जिले के तमाम प्रशासनिक, पुलिस के अधिकारी अपने परिजनों सहित वीआईपी दर्शन करने में व्यस्त रहे। एक पुलिस अधिकारी ने अपने परिवार को वीआईपी गैलरी में दर्शन कराने के लिए कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। कहा कि भीड़ हटाएं और इन्हें दर्शन कराने की व्यवस्था करें। रात दो बजे जब मंगला आरती शुरू होने से पहले ही भीड़ का दबाव काफी बढ़ गया था। भक्त बेहोश हो रहे थे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पहले परिवारों को सुरक्षित वहां से निकाला। 
Banke Bihari temple stampede due to negligence of police and administration
बांकेबिहारी मंदिर में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हर त्योहार से पहले प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी अपना होमवर्क करते हैं। इस कारण हादसे नहीं होते, लेकिन इस बार अधिकारी अति आत्मविश्वास से भरे थे। इसीलिए उन्होंने मंगला आरती के वक्त होने वाली भीड़ का आंकलन ही नहीं किया और न उन्होंने कोई विशेष इंतजाम किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Banke Bihari temple stampede due to negligence of police and administration
बालकनी में खड़े आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद प्रशासनिक इंतजाम पर सवाल खड़े होने लगे हैं। अधिकारियों के एक वर्ग का दावा है कि इस बार सीनियर अधिकारी कुछ अधिक ही आत्मविश्वास से भरे थे। मंदिर समिति के साथ जन्माष्टमी के मौके पर भीड़ नियंत्रण को लेकर कोई बैठक नहीं हुई, जिसका परिणाम सामने है।
विज्ञापन
Banke Bihari temple stampede due to negligence of police and administration
बांकेबिहारी मंदिर से निकलते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर शुक्रवार देर रात मंगला आरती के समय भीड़ के दबाव के कारण दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि सात घायल श्रद्धालु घायल हो गए थे। हादसे में 50 से 60 श्रद्धालु चोटिल भी हुए थे। इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed