{"_id":"5e00c6ad8ebc3e88026da9bc","slug":"police-detained-young-man-with-pistol-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद हिंसा: अमन की कोशिशों के बीच तनाव और दहशत का कोहरा, पिस्टल सहित युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद हिंसा: अमन की कोशिशों के बीच तनाव और दहशत का कोहरा, पिस्टल सहित युवक हिरासत में
Tue, 24 Dec 2019 12:40 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद में तैनात सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते शुक्रवार को हुए उपद्रव के बाद सुहागनगरी अब सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रही है, लेकिन अमन की कोशिशों के बीच तनाव और दहशत का कोहरा अभी घिरा है। सोमवार दोपहर को अफवाह पर बाजार में अचानक भगदड़ मच गई। वहीं पुलिस ने इमामबाड़ा चौराहे पर चेकिंग के दौरान पिस्टल सहित बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र में नाले की पुलिया पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटर की डिग्गी से पेट्रोल से भरी बोतल मिली। वहीं नालबंदान चौराहे के पास से एक कार में भी बोतल में पेट्रोल भरा मिला। कार की चेकिंग स्वयं डीएम चंद्र विजय सिंह ने कराई। दोनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
इमामबाड़ा के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक के पास पिस्टल मिली। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि पिस्टल के बारे में पता कराया जा रहा है। युवक हिरासत में है।

अफवाह पर मची भगदड़
दोपहर करीब ढाई बजे इमामबाड़ा क्षेत्र की ओर से भगदड़ मची और सिनेमा चौराहा तक दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। दुकानों पर खरीदारी कर रहे लोग भी भागने लगे। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाया कोई बात नहीं है। अफवाह पर ध्यान न दें और दुकानों को खोलें। इसके कुछ देर बाद दुकानदारों ने बंद दुकानें खोल लीं।
मौलाना और मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों ने सोमवार सुबह दुकानदारों को समझाकर बाजार खुलवाने की कोशिश की। पुलिस के अधिकारी भी साथ रहे। तीन दिन बाद सोमवार को हाईवे से बैरियर हटा दिए गए और वाहनों का आवागमन शुरू किया गया। शहर में सीआरपीएफ डेरा डाले रही।