आगरा में खंदौली के गांव नहर्रा में दरोगा प्रशांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शहीद दरोगा के परिवार के लिए पुलिस विभाग के कर्मचारी से लेकर अधिकारियों ने एक दिन का वेतन दिया है। मंगलवार को एसएसपी मुनिराज जी ने शहीद की पत्नी और मां को 54.35 लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किए। घटना 24 मार्च की है। नहर्रा गांव में दो भाई शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच पिता के खेत से आलू खुदाई को लेकर विवाद हो गया था, जिसकी सूचना पर थाना खंदौली के दरोगा प्रशांत यादव एक सिपाही के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। विश्वनाथ हाथ में तमंचा लिए हुए था। दरोगा के पीछे दौड़ने पर गोली मार दी थी। दरोगा प्रशांत यादव शहीद हो गए थे।
{"_id":"60a4098b0e0f7a34e4352c29","slug":"police-department-gave-one-day-salary-to-martyr-prashant-yadav-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरोगा प्रशांत हत्याकांड: पुलिस विभाग ने दिया एक दिन का वेतन, शहीद की पत्नी और मां को सौंपा 54.35 लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा प्रशांत हत्याकांड: पुलिस विभाग ने दिया एक दिन का वेतन, शहीद की पत्नी और मां को सौंपा 54.35 लाख का चेक
Wed, 19 May 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 May 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
दरोगा प्रशांत यादव की पत्नी को चेक सौंपते एसएसपी आगरा
- फोटो : अमर उजाला
शहीद दरोगा प्रशांत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। वह जेल में बंद है। इसमें विवेचना चल रही है। घटना के बाद शहीद दरोगा के परिवार के साथ पुलिसकर्मी भी खड़े हुए थे। उन्होंने एक दिन का वेतन देने की घोषणा की थी। इससे 54.35 लाख रुपये इकट्ठा हुए। मंगलवार को एसएसपी मुनिराज जी ने 18.11 लाख रुपये की धनराशि का चेक दरोगा की मां गायत्री देवी को, जबकि 36,24500 रुपये का चेक पत्नी रेनू यादव को प्रदान किया।
दरोगा प्रशांत की हत्या आरोपी विश्वनाथ
- फोटो : अमर उजाला
झगड़े के बाद विश्वनाथ ने बुलाए थे बदमाश
आगरा पुलिस की छानबीन में पता चला है कि विश्वनाथ की हाथरस के विधिपुर में ससुराल है। विधिपुर के दो बदमाश हाल में ही जेल से छूटे हैं। विश्वनाथ की दोनों बदमाशों से पहचान है। बदमाश उसके घर भी आते थे। पुलिस को पता चला है कि यह बदमाश दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या वाले दिन भी गांव में आए थे। आशंका है कि उसने इन बदमाशों को भाई शिवनाथ पर हमले के लिए बुलाया होगा। मगर, उससे पहले ही दरोगा पहुंच गए।

दरोगा का हत्यारोपी विश्वनाथ और प्रशांत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी और अधिकारी नहीं खेली थी होली
खंदौली में दरोगा प्रशांत कुमार यादव शहीद हो गए थे। इस घटना से पुलिस परिवार में गम था। कुछ दिन बाद ही होली का त्योहार था। पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने इस बार होली नहीं खेली थी।
खंदौली में दरोगा प्रशांत कुमार यादव शहीद हो गए थे। इस घटना से पुलिस परिवार में गम था। कुछ दिन बाद ही होली का त्योहार था। पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने इस बार होली नहीं खेली थी।
विज्ञापन
दरोगा प्रशांत का हत्यारोपी विश्वनाथ मुठभेड़ में गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
50 हजार का इनाम किया था घोषित
पुलिस ने हत्या के आरोपी विश्वनाथ पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इस मामले में पुलिस जल्द पुख्ता पैरवी की तैयारी कर रही है।
पुलिस के पहरे में होगी शादी: युवती ने विवाह में व्यवधान डालने की आशंका पर लगाई थी मदद की गुहार
ब्लैक फंगस: एसएन में एक और मरीज भर्ती, शासन स्तर से मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे छह इंजेक्शन