फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या और लूट के बाद तीन प्रदेशों में भागा बदमाश, प्रेमिका से मिलने आया तो मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2020 02:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Oct 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Police arrested miscreants Hasan Ali after encounter in agra
बदमाश हसल अली - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में शराब ठेकों के कैश कलेक्शन मैनेजर की हत्या कर छह लाख रुपये लूटने वाला बदमाश हसन अली पुलिस से बचने के लिए तीन प्रदेशों में भागता रहा, लेकिन पकड़ा गया घर पास। जब प्रेमिका को रुपए देने के लिए वापस आया तो पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। शातिर बदमाश को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। 
Police arrested miscreants Hasan Ali after encounter in agra
यहीं पर हुई थी बदमाश से मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
कैश कलेक्शन मैनेजर सोनू यादव की हत्या कर छह लाख रुपये लूटने वाले बदमाश हसन अली को पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि घिरते ही उसने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उससे लूटी गई रकम में से दो लाख रुपये बरामद हुए। अब पुलिस उसके दो फरार साथियों की तलाश कर रही है।
 
Police arrested miscreants Hasan Ali after encounter in agra
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद हसन अली मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भागा। पहले ग्वालियर गया। यहां से झांसी, नासिक से मुंबई गया। अपने दोस्त राजू खान के यहां रुका। लूटी रकम में से कुछ रुपये राजू को दिए। पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस वहां पहुंची, लेकिन वो भाग गया। वहां से अहमदाबाद पहुंचा। अपनी पत्नी से मिला। अपनी खाला को दो लाख रुपये दे दिए। अहमदाबाद से उदयपुर गया। जयपुर, भरतपुर होते हुए वापस आया। उसने 40 हजार रुपये खर्च कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police arrested miscreants Hasan Ali after encounter in agra
सोनू यादव का फाइल फोटो, सीसीटीवी फुटेज में भागता दिखाई दे रहा बदमाश - फोटो : अमर उजाला
19 अक्तूबर को नवलगंज में देसी शराब के ठेके के बाहर हाथरस निवासी सोनू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाश ने छह लाख रुपये लूटे थे। वारदात के बाद बदमाश एक गली में होकर पैदल भाग गया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इससे आरोपी की पहचान हसन अली निवासी सीता नगर के रूप में हुई थी। आरोपी हसन पर छह मुकदमे दर्ज हैं। ये हत्या, मारपीट, युवती के अपहरण, आर्म्स एक्ट के हैं। उसके पास से तमंचा, तीन कारतूस, एक अपाचे बरामद हुई।
विज्ञापन
Police arrested miscreants Hasan Ali after encounter in agra
हत्या और लूटकांड - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका को पैसे देने के लिए आया था बदमाश
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में टीमों को बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगाया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फतेहपुर सीकरी में अपने एक परिचित के यहां शरण ले रखी थी। वह कोर्ट में समर्पण करने के इरादे से लौटा था। आगरा में वह प्रेमिका को रकम देने आया था, लेकिन पुलिस को भनक लग गई। उसके बैग से दो लाख रुपये बरामद किए गए। बाकी रकम अहमदाबाद में अपने परिवार को दे आया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed