फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मथुरा और वृंदावन आ रहे हैं तो जरूर पढ़ लें यह खबर

Mon, 15 Jul 2019 09:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jul 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
pilgrims face heavy traffic jam in vrindavan on guru purnima 2019
मुड़िया पूनौ मेले के लिए आईं रोडवेज की बसों की लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
गुरु पूर्णिमा पर वृंदावन आ रहे हैं तो यातायात व्यवस्था के बारे में जरूर जानकारी ले लें। कान्हा की नगरी में आस्था का समंदर उमड़ रहा है। हर तरफ भक्तों की भीड़ ही भीड़ ही नजर आ रही है। जिसके चलते जगह-जगह जाम लग रहा है। वृंदावन में रविवार को भीड़ के दबाव के चलते लोग दिनभर जाम से जूझते नजर आए। 
pilgrims face heavy traffic jam in vrindavan on guru purnima 2019
बांके बिहारी मंदिर के रास्ते पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हर ओर अव्यवस्थाओं से जूझते हुए गर्मी में पसीने से तरबतर श्रद्धालु बमुश्किल आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर पा रहे हैं। रविवार को दिनभर हालात बेकाबू हो गए। मंदिर में आने-जाने वाले भक्तों को रास्ता तय करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
pilgrims face heavy traffic jam in vrindavan on guru purnima 2019
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का आलम यह था कि यहां जरा सी भी जगह नहीं बची। धक्का-मुक्की के बीच भक्त अपने आराध्य के दर्शनों को लालायित दिखे। रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोके जा रहे वाहन भी अन्य सहायक मार्गों से होते हुए नगर की ओर बढ़ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
pilgrims face heavy traffic jam in vrindavan on guru purnima 2019
जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा-वृंदावन रोड से आ रहे वाहनों ने भी बांकेबिहारी मंदिर की ओर आने के लिए परिक्रमा मार्ग का सहारा लिया। श्रद्धालुओं द्वारा सड़क किनारे की गई पार्किंग भी यातायात व्यवस्था में अवरुद्ध बनती नजर आईं। पुलिसकर्मी चौराहों-तिराहों पर ट्रैफिक को कंट्रोल करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
pilgrims face heavy traffic jam in vrindavan on guru purnima 2019
जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विद्यापीठ चौराहा, हरिनिकुंज चौराहा, रमणरेती रोड, गांधी मार्ग, बांकेबिहारी कॉलोनी, कैलाश नगर मार्ग आदि क्षेत्र में सड़क किनारे ही श्रद्धालु वाहन खड़े करके दर्शनों के लिए चले गए। इस कारण अन्य श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed