फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह हंसते खेलते मासूमों की रात को लाशें देख रो पड़ा पूरा गांव

Mon, 04 Sep 2017 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फरह (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला फरह (मथुरा) Updated Mon, 04 Sep 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
people were crying in mathura after death of four innocent children
हत्या - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में फरह के बिरौनाकलां में हर तरफ बस मौत का सन्नाटा पसरा हुआ। चार मासूमों की मौत  के बाद बिरोना के  ग्रामीणों  के चेहरे पर तमाम प्रश्नों की झड़ी लगी है। वारदात का कारण  पुलिस आर्थिक तंगी बता रही  है तो ग्रामीणों कुछ समझ नहीं पा रहे। 
people were crying in mathura after death of four innocent children
हत्या - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे पड़ोस की लड़की चंचल जब देवकीनंदन के  घर पहुंची तो शारदा घर पर ही मौजूद थी। बच्चे खेल रहे थे। चंचल चकला-बेलन लेकर वापस आ गई। इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि शारदा ने पहले बच्चों को मौत के घाट उतारा फिर खुद खुदकशी कर ली। 
people were crying in mathura after death of four innocent children
हत्या - फोटो : अमर उजाला
मासूमों के गले से चीख तक नहीं निकल सकी। पड़ोसियों को भनक तक नहीं लग सकी। घटना स्थल से कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिल सका है जिससे पता लग सके कि मामला आत्महत्या का है। देवकीनंदन के दोनों मासूम लड़की अंजलि कक्षा नौ में और रौनक कक्षा एक में निकट के गांव भदेरूआ पढ़ने जाती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
people were crying in mathura after death of four innocent children
हत्या - फोटो : अमर उजाला
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शारदा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सूचना मिलने के बाद भी फरह क्षेत्र के ही गांव पीलुआ सादिकपुर से शारदा के परिजन देर रात तक गांव में नहीं  आ सके। पुलिस का कहना है कि महिला ने बच्चों की हत्या करके आत्महत्या की है।
विज्ञापन
people were crying in mathura after death of four innocent children
हत्या - फोटो : अमर उजाला
लेकिन ऐसा क्या हुआ जो एक मां ने अपनी ममता का गला घोंट दिया। तमाम ऐसे सवाल वहां गूंज रहे थे। हर घर में इसी घटना को लेकर चर्चा हो रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed