फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, बेटी को इंसाफ दिलाने शहर की सड़कों पर उतरे लोग

Mon, 14 Oct 2019 01:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Oct 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
People Protest for Arrest Murder Accused of Mansi Agra News
मानसी को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला
गौरव चिटकारा को गिरफ्तार करो.... मानसी को इंसाफ दो.... दोषी को फांसी पर लटकाओ ... जैसे नारे लगाते हुए लोग चले जा रहे थे। उन्होंने मोमबत्तियां भी ले रखीं थी। रविवार को मार्च निकालने के दौरान लोगों की नाराजगी पुलिस के खिलाफ थी। कह रहे थे कि मानसी की हत्या का आरोपी गौरव चिटकारा एडीएम का स्टेनो है, इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
People Protest for Arrest Murder Accused of Mansi Agra News
मानसी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने कमला नगर में श्रीराम चौक से जुलूस निकाला। ये लोग पूरे कमला नगर में घूमे । सुबोध यादव, रामवीर सिंह कर्दम, मनोज शर्मा, प्रवीन, अमित ग्वाला शामिल रहे। बता दें कि इस मामले में गौरव, उसकी मां उषा देवी, मामा अनिल उर्फ टीनी और चाचा महेंद्र के खिलाफ  केस दर्ज है। एफआईआर दहेज हत्या की धारा 304 बी में है।
People Protest for Arrest Murder Accused of Mansi Agra News
मानसी को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला
मानसी की ससुराल राजपुर चुंगी, सदर में है। मायका कमला नगर के कर्मयोगी में है। उसकी और गौरव की शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी। मानसी की मां सविता चोपड़ा का कहना है कि बेटी को बेरहमी से पीटा जाता था। दहेज के लिए ताने मारे जाते थे। आखिर में गला दबाकर उसकी जान ले ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
People Protest for Arrest Murder Accused of Mansi Agra News
मानसी को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग ( लटकना ) आया है। उधर, मानसी को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर भी मुहिम चलाई जा रही है। ट्विटर व्हाट्स एप, फेसबुक के माध्यम से मानसी को इंसाफ चाहिए शीर्षक से संदेश भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
People Protest for Arrest Murder Accused of Mansi Agra News
मानसी को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला
पुलिस एक भी नामजद आरोपी को अब तक गिरफ्तार करना तो दूर उनका कोई सुराग तक नहीं लगा पाई है। हत्या के बाद पुलिस यही कहती रही कि  जांच अभी चल रही है। तब गौरव आगरा में ही था। अब पुलिस कह रही है कि वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। सदर बाजार के थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दस बार दबिश दी जा चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed