आगरा में टूटी सड़कों, गड्ढों, जलभराव की समस्या से त्रस्त होकर शमसाबाद रोड की कॉलोनियों के 300 परिवारों ने अपने घर बेचकर पलायन की तैयारी कर ली है। रश्मि विहार, गौरव एन्क्लेव समेत कॉलोनियों के लोगों ने अपने घरों पर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर लगा दिए हैं। शुक्रवार को इन कॉलोनियों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
{"_id":"61173f468ebc3edf9c41f1a8","slug":"people-pasted-posters-to-sell-houses-near-taj-mahal-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘मकान बिकाऊ है': ताजमहल से पांच किमी दूर 300 परिवारों ने दी पलायन की चेतावनी, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मकान बिकाऊ है': ताजमहल से पांच किमी दूर 300 परिवारों ने दी पलायन की चेतावनी, जानें वजह
Sat, 14 Aug 2021 09:27 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Aug 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टर लेकर अपने मकान के बाहर खड़ा व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
इन कॉलोनियों के लोगों का कहना है कि तीन साल से वह जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट-काटकर परेशान हैं, लेकिन सड़क, जलभराव, नालियां, सफाई की उनकी समस्या दूर नहीं की गई। शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाए।
विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
'कोई और विकल्प नहीं'
गौरव एन्क्लेव के जगमोहन वर्मा ने कहा कि हम जनप्रतिनिधियों के पास जाकर सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी ने समस्या का निदान नहीं किया। मकान बेचने के अलावा और कोई विकल्प नहीं रहा।
'मतदान का करेंगे बहिष्कार'
स्थानीय निवासी अनिल दौनेरिया ने कहा कि अगले चुनाव में हम किसी भी दल को वोट नहीं देंगे। मतदान का बहिष्कार करेंगे या फिर नोटा का बटन दबाएंगे, जब कोई जनप्रतिनिधि समस्या दूर नहीं करता तो वोट क्यों दें।

सड़क पर कीचड़ और जलभराव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
'पैदल निकलना भी मुश्किल'
स्थानीय निवासी पवन गुप्ता ने कहा कि जलभराव और टूटी सड़कों से पैदल निकलना तक मुश्किल है। बच्चे कॉलोनी में न खेल पाते हैं और न ही हम लोग दो पहिया वाहन से निकल सकते हैं। हर समय गिरने का खतरा रहता है।
स्थानीय निवासी पवन गुप्ता ने कहा कि जलभराव और टूटी सड़कों से पैदल निकलना तक मुश्किल है। बच्चे कॉलोनी में न खेल पाते हैं और न ही हम लोग दो पहिया वाहन से निकल सकते हैं। हर समय गिरने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
'सड़कें सुधारना याद नहीं'
स्थानीय निवासी मुकेश गोला ने कहा कि क्षेत्र में तीन स्कूल है, लेकिन सड़कों की हालत सुधारने की न पार्षद को याद है और नही विधायक को। बार-बार गुहार लगाकर थक चुके हैं, इसलिए मकान बेचकर कहीं और खरीदेंगे।
स्थानीय निवासी मुकेश गोला ने कहा कि क्षेत्र में तीन स्कूल है, लेकिन सड़कों की हालत सुधारने की न पार्षद को याद है और नही विधायक को। बार-बार गुहार लगाकर थक चुके हैं, इसलिए मकान बेचकर कहीं और खरीदेंगे।