आगरा में नालों की सफाई में बरती गई लापरवाही की तस्वीरें बारिश में हर रोज देखने को मिल रही हैं। नाले चोक हैं और बारिश का पानी निकल नहीं रहा है जिससे शहर में हर जगह जलभराव हो रहा है। बारिश के बाद शुक्रवार को रातभर लोग घरों और दुकानों से पानी निकालते रहे। सड़कों पर पानी भरा तो लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक घंटों जाम लगा रहा। वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए और चालकों को उनको धक्का देना पड़ा। रात में बारिश शुरू हुई जो देर रात साढ़े 12 बजे तक होती रही, इससे जलभराव की समस्या और विकराल हो गई। आगरा स्मार्ट सिटी और नवीन आगरा पर तंज कसते हुए लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया।
बारिश से ताजनगरी बनी तलैया: सड़कों पर चली नाव, रातभर घरों से पानी उलीचते रहे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी की सड़कें शुक्रवार को एक बार फिर से नदियों की तरह नजर आने लगीं। चुनिंदा सड़कों को छोड़कर शहर का बड़ा हिस्सा महज तीन घंटे की रिमझिम बारिश के बाद देर रात तक जलभराव से जूझता रहा। रात नौ बजे से फिर बारिश शुरू हुई तो देर रात तक बादल बरसते रहे।
दोपहर से शाम तक हुई तीन घंटे की बारिश के बाद मशाबाद रोड, वीआईपी रोड, अलबतिया रोड, सदर, काजीपाड़ा, आईएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर, जेल रोड, बापू नगर, खंदारी, फ्रीगंज, सेंटजोंस, चर्च रोड, सिकंदरा हाईवे, आवास विकास कॉलोनी, कैलाशपुरी, मदिया कटरा रोड, बिजलीघर चौराहा, मारुति एस्टेट, सुभाष नगर, आजमपाड़ा, पृथ्वीनाथ फाटक रोड पर जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। जलभराव से वाहन निकालने के प्रयास में इंजन बंद हो गए और लोग पैदल ही अपने वाहनों को ले जाते हुए परेशान हुए।
बारिश के कारण शमसाबाद रोड पर कहरई मोड़ पर हुए दो फीट तक जलभराव में लोगों की मुसीबत बढ़ गई। यहां कई घरों के अंदर पानी भर गया, वहीं स्थानीय व्यक्ति द्वारा बाथटब में बैठकर तैरने का वीडियो वायरल हो गया। दोपहर में बारिश के बाद जलभराव के वीडियो में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा यही वीडियो देखा गया। आगरा स्मार्ट सिटी और नवीन आगरा पर तंज कसते हुए लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया।
स्थानीय निकाय विशेषज्ञ राजीव सक्सेना के मुताबिक शहर की बसावट ऐसी है कि चुनिंदा जगहों को छोड़कर कहीं पर भी जलभराव नहीं हो सकता। जिन जगहों पर पानी भर रहा है, वह नगर निगम की लापरवाही और अनदेखी के कारण हो रहा है।
नगर निगम नालों की सफाई के लिए विशेष टीम बनाए जो साल भर केवल नालों की सफाई के काम में जुटे। कूड़ा और अन्य कामों के लिए अलग टीम रहे। चारों जोन के लिए नाला सफाई के लिए अलग से सेनेटरी इंस्पेक्टरों को जिम्मेदारी दी जाए, जो पूरे नाले के लिए जवाबदेह हों।