फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somvati Amavasya 2020: गंगा स्नान पर पुलिस का पहरा, पुरोहितों से सूने रहे हरिपदी के घाट

Mon, 20 Jul 2020 02:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Jul 2020 02:38 PM IST
सार

राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु करते रहे घाट पर पहुंचने की कोशिश
 

विज्ञापन
Somvati Amavasya July 2020: Somvati Amavasya Ban On Ganga Ghat Hari Ki Padi Soron Kasganj
हरि की पैड़ी के घाट - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के चलते सोरों में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर स्नान पर पाबंदी रही। घाटों तक पहुंचने के रास्तों की सीमाएं सील रहीं। राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के अलावा प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु हरिपदी गंगाघाट तक नहीं पहुंच सके। यहां तक कि अस्थि विसर्जन संस्कार और कर्मकांड के लिए पुरोहितों को भी हरि की पैड़ी के घाटों तक पहुंचने की अनुमति नहीं थी।

 
Somvati Amavasya July 2020: Somvati Amavasya Ban On Ganga Ghat Hari Ki Padi Soron Kasganj
गाड़ियों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास की सोमवती अमावस्या पर स्नान का विशेष महत्व है। इस पर्व पर सोमवार को स्नान के लिए श्रद्धालुओं ने घाटों तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की कड़ी चौकसी के कारण श्रद्धालु घाटों तक नहीं पहुंच पाए। श्रद्धालु पुलिस से बैरियरों पर अनुमति मांगते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अनुमति नहीं दी। कई श्रद्धालुओं ने दूसरे राज्यों के वाहन पास भी दिखाए। कैनाल बाईपास, राजकोल्ड स्टोरेज, गोरहा पुल, सोरों के कासगंज गेट, कछला गेट सहित सभी इलाकों को सील किया गया था।

Somvati Amavasya July 2020: Somvati Amavasya Ban On Ganga Ghat Hari Ki Padi Soron Kasganj
खुद की तर्पण करते श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला
जब गोरहा कैनाल बाईपास पर श्रद्धालुओं के वाहनों को पुलिस ने रोक दिया और वापस लौटने को कहा तो तमाम श्रद्धालुओं ने वाहनों के बैरियर के पीछे ही सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया और स्नान के लिए गंगाघाटों तक पहुंचने की कोशिश में पैदल ही निकल पड़े। वैसे तो हरिपदी के घाट पूरी तरह सूने रहे। कुछ श्रद्धालु ऐसे रहे जो चोरी छिपे घाट पर पहुंच गए, लेकिन वहां विसर्जन और कर्मकांड के लिए पुरोहित नहीं थे। ऐसे में श्रद्धालुओं ने स्वयं पिंडदान करते हुए पितरों को तर्पण किया।

ये भी पढ़ें- स्वयं भगवान परशुराम ने की स्थापना, दुर्लभ हैं दो शिवलिंग के ऐसे दर्शन, जानिये दस हजार साल पुराने मंदिर की विशेषता
विज्ञापन
विज्ञापन
Somvati Amavasya July 2020: Somvati Amavasya Ban On Ganga Ghat Hari Ki Padi Soron Kasganj
सड़क किनारे इंतजार करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक पुलिस से मिन्नतें करते रहे और पुलिस ने श्रद्धालुओं को घाटों की ओर नहीं बढ़ने दिया तो कई श्रद्धालु थक हार कर सड़क किनारे ही बैठ गए। वे इंतजार करते रहे कि शायद पुलिस कुछ देर बाद उन्हें घाट तक पहुंचने की अनुमति दे देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- तस्वीरें, घरों में पूजा कर मांगी मुराद, ब्रज में मनाई सोमवती अमावस्या, भक्तों ने ऑनलाइन किए कैलाश महादेव के दर्शन
विज्ञापन
Somvati Amavasya July 2020: Somvati Amavasya Ban On Ganga Ghat Hari Ki Padi Soron Kasganj
लोगों को घर लौटते कासगंज पुलिस के सिपाही - फोटो : अमर उजाला
हम मध्यप्रदेश के बिचपुरी से आए हैं। मध्यप्रदेश सरकार से वाहन पास भी जारी कराया, लेकिन पुलिस बैरीयर से आगे नहीं बढने दे रही- हरी शंकर।

पितरों के तर्पण के लिए अमावस्या पर तीर्थनगरी सोरों जा रहे थे। 4 हजार रुपये हमने किराए की गाड़ी में खर्च किए, लेकिन स्नान नहीं कर सके - सुषमा देवी।
 
कोरोना संक्रमण के कारण स्नान पर रोक रही। जगह जगह पुलिस तैनात की गई और बैरीयरों पर प्रभावी ढंग से सख्ती कराई गई - आरके तिवारी, क्षेत्राधिकारी शहर
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed