{"_id":"5f127e1b67b85a43a51c333c","slug":"district-badminton-champion-radha-thakur-facing-with-poverty-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रैकेट बेचने पर मजबूर हुईं जिला बैडमिंटन चैंपियन, लॉकडाउन में चली गई पिता-भाई की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैकेट बेचने पर मजबूर हुईं जिला बैडमिंटन चैंपियन, लॉकडाउन में चली गई पिता-भाई की नौकरी
Sat, 18 Jul 2020 10:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
जिला बैडमिंटन चैंपियन राधा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सात बार की जिला बैडमिंटन चैंपियन और राज्यस्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी राधा ठाकुर मुफलिसी में अपना रैकेट बेचने के लिए मजबूर हो गईं। लॉकडाउन में पिता राजेंद्र और भाई संजू सिंह की नौकरी छिन गई। टूर्नामेंट जीतकर जो पैसा मिल जाता था, वो भी नहीं मिल रहा। घर में खाने-पीने तक की दिक्कत हो गई है। उनका कहना है कि रैकेट बेचने से ज्यादा न सही लेकिन दो दिन के खाने का तो इंतजाम हो ही जाएगा।
माता-पिता और भाई के साथ जिला बैडमिंटन चैंपियन राधा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
20 वर्षीय राधा सदर में नंद टॉकीज के पास एक कमरे के मकान में माता, पिता और भाई के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से एक महीने पहले ही भाई संजू की नौकरी मुंबई में एक निजी कंपनी में लगी थी। लॉकडाउन के बाद कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। पिता राजेंद्र सिंह आगरा में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनकी नौकरी भी छूट गई। चार सदस्यों के परिवार में आमदनी शून्य हो गई। जो थोड़ी-बहुत जमापूंजी थी, वो खर्च हो गई। अब कोई उधार भी नहीं दे रहा।
जिला बैडमिंटन चैंपियन राधा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
'और कोई रास्ता ही नहीं सूझ रहा'
राधा ने बताया कि घर में एक गाय है। उसके चारे के लिए भी पैसे नहीं है। कोई सदस्य बीमार हो जाए तो दवा कहां से लाएं। यह बहुत ही दुख भरा निर्णय है लेकिन रैकेट बेचने के सिवाय कोई चारा नहीं है। इससे ज्यादा न सही, लेकिन दो दिन का खर्च तो निकल ही जाएगा।

जिला बैडमिंटन चैंपियन राधा ठाकुर ने जीते कई खिताब
- फोटो : अमर उजाला
राधा ठाकुर की उपलब्धियां
- सात बार की जिला चैंपियन हैं राधा ठाकुर।
- फर्स्ट सीनियर मेजर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2019 की रनर अप (डबल्स)।
- यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2020 की रनर अप (डबल्स)।
- यूपी स्टेट फर्स्ट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2018 की सेमी फाइनलिस्ट (सिंगल्स)।
- यूपी स्टेट फर्स्ट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2019 की सेमी फाइनलिस्ट (डबल्स)।
- सात बार की जिला चैंपियन हैं राधा ठाकुर।
- फर्स्ट सीनियर मेजर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2019 की रनर अप (डबल्स)।
- यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2020 की रनर अप (डबल्स)।
- यूपी स्टेट फर्स्ट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2018 की सेमी फाइनलिस्ट (सिंगल्स)।
- यूपी स्टेट फर्स्ट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2019 की सेमी फाइनलिस्ट (डबल्स)।
विज्ञापन
जिला बैडमिंटन चैंपियन राधा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
बैडमिंटन संघ ने दिया मदद का भरोसा
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शीतलानी का कहना है कि देश और राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शहर का नाम रोशन करने वाली राधा की दिक्कतों को दूर किया जाएगा। उन्हें एसोसिएशन की ओर से आर्थिक सहयोग के साथ उनके पिता या भाई में से किसी एक की प्राइवेट नौकरी की व्यवस्था भी की जाएगी।
जिला ओलंपिक संघ के सचिव राहुल पालीवाल ने कहा है कि होनहार खिलाड़ी के सपनों को संघ टूटने नहीं देगा। आगरा हॉकी के अध्यक्ष राजीव सोई ने भी खिलाड़ी की मदद करने की बात कही है।