फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेशम की माला धारण कर ठाकुर बांकेबिहारी ने दिए दर्शन, पवित्रा हिंडोले में विराजे द्वारिकाधीश महाराज

Mon, 12 Aug 2019 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Aug 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
pavitra ekadashi devotees crowed gathered in mathura vrindavan
द्वारिकाधीश मंदिर में पवित्रा हिंडोला में झूला झूलते ठाकुरजी - फोटो : अमर उजाला
पवित्रा एकादशी पर रविवार को मथुरा और वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन किये गए। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी ने रेशम की माला धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। शाह जी मंदिर के बगीचे में राधारमण महाराज चांदी के हिंडोले में, तो मथुरा के द्वारिकाधीश महाराज पवित्रा हिंडोले में विराजमान हुए। प्रभु दर्शन करने के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। 
pavitra ekadashi devotees crowed gathered in mathura vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह पवित्रा एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी को रेशमी की माला (पवित्रा) धारण कराई। बड़ी एकादशी पर प्रभु दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर को जाने वाले मार्ग एवं चौक भक्तों से खचाखच भरा हुआ था। मंदिर जयकारों से गूंज उठा। 
pavitra ekadashi devotees crowed gathered in mathura vrindavan
शाहजी मंदिर के बगीचे में चांदी के हिंडोले में विराजमान राधारमण लाल जू महाराज - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि पवित्रा एकादशी आज के दिन रेशम की माला बांकेबिहारी महाराज को धारण कराई जाती है। इस माला को पवित्रा कहा जाता है। इसका विशेष महत्व है। वहीं झूलन महोत्सव के अंतर्गत शाहजी मंदिर के बगीचे में ठाकुर राधारमण लाल जू चांदी के हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के सेवायत प्रशांत शाह ने उनका आकर्षक शृंगार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
pavitra ekadashi devotees crowed gathered in mathura vrindavan
द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने पवित्रा हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। श्रद्धालुओं ने भजन और मल्हार गाकर ठाकुर द्वारिकाधीश को रिझाया। द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि 12 अगस्त सोमवार को ठाकुर जी लहरिया घटा में विराजमान होकर दर्शन देंगे। 
विज्ञापन
pavitra ekadashi devotees crowed gathered in mathura vrindavan
द्वारिकाधीश मंदिर के पास लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
एकादशी का पर्व होने के कारण सबसे अधिक जाम की स्थिति मथुरा-वृंदावन मार्ग पर रही। इस रोड पर दिन ट्रैफिक रेंगता रहा। मथुरा में डीग गेट, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, होलीगेट, आर्य समाज रोड, मंडीरामदास, पुराना बस स्टैंड आदि रास्ते जाम थे। सौंख रोड, कृष्णा नगर रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। महोली रोड पर भी वाहन फंसने से लोग परेशान रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed