{"_id":"630b19cdae804e3a2018fe87","slug":"patients-increased-doctors-less-than-50-percent-in-agra-hindi-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: आगरा में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल, मरीज 50 गुना से ज्यादा बढ़े, चिकित्सक 50 फीसदी से भी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: आगरा में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल, मरीज 50 गुना से ज्यादा बढ़े, चिकित्सक 50 फीसदी से भी कम
Sun, 28 Aug 2022 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
हितेश सिंह, आगरा
हितेश सिंह, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रत्येक चिकित्सक 250 से 300 मरीज प्रतिदिन देख रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इधर चिकित्सकों की संख्या कम होती जा रही है। जिला अस्पताल में चिकित्सक मानक से 50 फीसदी से भी कम रह गए हैं। मरीजों की संख्या 50 गुना से भी अधिक बढ़ गई है।
Trending Videos
आगरा जिला अस्पताल में युवाओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
16 ड्यूटी फील्ड की भी
जिला अस्पताल के चिकित्सकों को 16 ड्यूटी फील्ड की भी देनी होती हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीआईपी व अन्य स्थानों पर ड्यूटी लगाई जाती है। जिस दिन चिकित्सक बाहर फील्ड में होते हैं, मरीजों को लौटना पड़ता है।
जिला अस्पताल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
30 सेकेंड में एक मरीज देखने पर जताई थी नाराजगी
गत दिनों जिला अस्पताल में लखनऊ से टीम आई थी। देखा कि त्वचा रोग के मरीजों को चिकित्सक औसतन 30 सेकेंड का समय ही दे रहे थे। इस पर नाराजगी जताई थी। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि उस दिन त्वचा रोग विशेषज्ञ ने करीब 450 मरीज देखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्चा बनवाने के लिए खड़ी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बाद सरकारी अस्पतालों पर लोड और बढ़ा
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा के अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव का कहना है कि कोरोना महामारी आने के बाद से सरकारी अस्पतालों में मरीजों का लोड बढ़ा है। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की संख्या बढ़ानी चाहिए। चिकित्सक बढ़ने से इलाज की गुणवत्ता बेहतर होगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
