{"_id":"5f3fd36e8ebc3e411b5419ec","slug":"parents-campaign-to-waive-off-private-school-fees-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मेरे पापा की चिट्ठी नेताजी को दे आ...कबतूर जा जा जा', फीस माफी के लिए अभिभावकों का अनोखा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरे पापा की चिट्ठी नेताजी को दे आ...कबतूर जा जा जा', फीस माफी के लिए अभिभावकों का अनोखा अभियान
Sat, 22 Aug 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
अभिभावकों ने बाजार में बांटे पर्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स (पापा) संगठन के बैनर तले अभिभावकों ने स्कूलों के खिलाफ जन समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। इसके तहत शुक्रवार को नूरी गेट से फव्वारा, रावतपाड़ा सेठ गली, लुहार गली, सुभाष बाजार, बिजलीघर में अपनी मांगों के पर्चे बांटे। फीस माफी के लिए अभियान चलाया। संगठन ने स्कूलों के उत्पीड़न के खिलाफ अभिभावकों से एकजुट होने की अपील की ।
पापा संगठन के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
संगठन की ओर से सांसद, विधायक, मेयर और पार्षदों को संबोधित ‘मेरे पापा की चिट्ठी’ लिखी है। फीस माफी के मुद्दे पर जनता के साथ न खड़े होने पर रोष जाहिर किया गया है। यह सवाल किया है कि वह आज अभिभावकों के साथ नहीं आए तो चुनाव के समय किस मुंह से सामने आएंगे। चिट्ठी का जवाब भी जनप्रतिनिधियों से मांगा गया है। संस्था के सदस्य अरुण मिश्रा का कहना है कि डीआईओएस को स्कूलों की 52 शिकायतें लिखित में सौंपी गई थीं, उन पर कोई कदम नहीं उठाया गया है।
अभिभावकों ने बांटे पर्चे
- फोटो : अमर उजाला
पापा संगठन के सदस्य प्रवीण सक्सेना का कहना है कि डीआईओएस ने आश्वासन दिया था कि स्कूलों से शासनादेश का पालन कराया जाएगा। शहर के कई स्कूल शासनादेश को नहीं मान रहे हैं। मनोज गोयल ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि 23 अगस्त तक सभी स्कूलों के खिलाफ कड़े आदेश जारी नहीं किए गए तो संस्था आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों द्वारा जन समर्थन जुटाने के लिए चलाए गए अभियान में दीपक सरीन, मनोज शर्मा, शोभित जेटली, अमर सिंह सेंगर, रुचि कोहली, निखिल जैन, संजय अग्रवाल, रघुनाथ सिंह, जितेंद्र सिंह मंगल, दीपक वर्मा, सुमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
'पापा' की चिट्ठी
- फोटो : अमर उजाला
हेल्पलाइन नंबर 9557300600 जारी किया
पापा संस्था की मुहिम को शुक्रवार को आगरा व्यापार मंडल, आगरा रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन, ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, भारतीय नमो संघ, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, शिव शक्ति महिला मंडल, महर्षि परशुराम सेवा मंडल आगरा व शहीद भगत सिंह कुटीर पेठा एसोसिएशन ने अपना समर्थन दिया। पापा संस्था ने अभिभावकों की समस्याओं को सुनने के लिए हेल्पलाइन नंबर - 9557300600 जारी किया है।
पापा संस्था की मुहिम को शुक्रवार को आगरा व्यापार मंडल, आगरा रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन, ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, भारतीय नमो संघ, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, शिव शक्ति महिला मंडल, महर्षि परशुराम सेवा मंडल आगरा व शहीद भगत सिंह कुटीर पेठा एसोसिएशन ने अपना समर्थन दिया। पापा संस्था ने अभिभावकों की समस्याओं को सुनने के लिए हेल्पलाइन नंबर - 9557300600 जारी किया है।