फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palace on Wheels Train: सैलानी फिर उठाएंगे शाही सफर का लुत्फ, दो साल बाद पटरी पर लौटेगी पैलेस ऑन व्हील्स

Tue, 11 Oct 2022 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 10:27 AM IST
विज्ञापन
Agra News: Luxury Tourist Train Palace On Wheels Will Start After Two Years News in Hindi
शाही ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद पैलेस ऑन व्हील्स दो साल के ब्रेक के बाद 12 अक्तूबर से राजपूताने के पुरातन वैभव को दिखाने के लिए पटरी पर लौट रही है। कोविड संक्रमण के कारण दो साल तक इस शाही रेलगाड़ी को बंद किया गया था। पैलेस ऑन व्हील्स पिछले 40 साल से संचालित है। यह सैलानियों को राजस्थान का एक सप्ताह का शाही सफर कराती है। गाड़ी सफदरजंग, दिल्ली से शुरू होकर जयपुर के गांधी नगर स्टेशन पर ठहराव होता है। इसके बाद सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, मारवाड़, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर होते हुए आगरा पहुंचती है। इसके बाद यह सफदरजंग, दिल्ली वापस आती है।

महल की तरह है पैलेस ऑन व्हील्स

आगरा रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि पैलेस ऑन व्हील्स 12 अक्तूबर से लेकर 26 अप्रैल 2023 तक प्रत्येक बुधवार को प्रारंभिक स्टेशन सफदरजंग से चलाई जाएगी। पैलेस ऑन व्हील्स अपने नाम की तरह एक महल ही है। इसके हर कोच को शाही अंदाज में तैयार किया गया है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए लग्जरी सुईट, स्पा, बार और जिम जैसी सुविधाएं भी हैं।
Agra News: Luxury Tourist Train Palace On Wheels Will Start After Two Years News in Hindi
ऑन डिमांड मिलेगा खाना। - फोटो : सोशल मीडिया

लग्जरी सुविधाओं से लैस है गाड़ी

पैलेस ऑन व्हील्स को सबसे पहले 26 जनवरी 1982 को शुरू किया गया था। ट्रेन में राजस्थान की पूर्व रियासतों के ओरिजनल सलून यानी वह रेल डिब्बे लगे हुए हैं, जिनका इस्तेमाल राजा-महाराजा अपने निजी उपयोग के लिए करते थे। ट्रेन में कई तरह के खाने परोसे जाते हैं, जिसमें कांटिनेंटल, चायनीज और भारतीय खाना शामिल है। इसका भोजन कक्ष भी अलग-अलग इंटीरियर लिए होता है। ट्रेन में दो रेस्टोरेंट महारानी और महाराजा हैं, जिन्हें किचन कार भी कहा जाता है।
Agra News: Luxury Tourist Train Palace On Wheels Will Start After Two Years News in Hindi
शाही ट्रेन में जिम की भी सुविधा है। - फोटो : सोशल मीडिया

फाइव स्टार होटल की सुविधाएं

इसमें टीवी, इंटरकॉम, कॉफी मेकर और कप, अटेच बाथरूम में गरम और ठंडा पानी के साथ साथ फाइव स्टार होटल की सारी सुविधाएं मौजूद हैं। हर सुबह न्यूज पेपर और चाय भी आपके कमरे तक पहुंचाई जाती है। ट्रेन में इंडोर गेम्स, बार, इनेटेरेक्टिंग रूम, मेल बॉक्स, मेडिकल सुविधा भी मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra News: Luxury Tourist Train Palace On Wheels Will Start After Two Years News in Hindi
सैलून की भी सुविधा। - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे मंहगा किराया 5 लाख 35 हजार का

शाही ट्रेन में सफर करना आपको शाही अहसास भी कराता है, लेकिन इसके लिए बड़ी कीमत भी चुकानी होती है। पैलेस ऑन व्हील्स में सबसे लग्जरी सुईट के लिए का किराया 5 लाख 35 हजार रुपये है। जिसमें आपको डबल बैड, अटैच बॉशरूम, सोफा, टीवी और डाइनिंग टेबल के साथ मिलेंगे। इतने ही रुपये में आपको एक लग्जरी सुईट में दो अलग-अलग बैड, सोफा और टीवी सहित अन्य सुविधाओं के साथ मिलेंगे। इसके अलावा 3.50 हजार रुपये में आप अपने लिए डीलक्स रूम भी बुक कर सकते हैं।  
 
विज्ञापन
Agra News: Luxury Tourist Train Palace On Wheels Will Start After Two Years News in Hindi
डबल बेड वाला लग्जरी सुईट। - फोटो : सोशल मीडिया

ये रहेगा ट्रेन का रूट

दिल्ली से शुरू होकर यह ट्रेन जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद यहां से सवाई माधोपुर के लिए रवाना होगी। चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा होते हुए ट्रेन दिल्ली पहुंची। जहां यात्रा खत्म होगी।  ट्रेन का एक टूर 7 दिन और 8 रात का होता है। इस दौरान पर्यटकों को राजस्थान के साथ ऐतिहासिक जिले और उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का भ्रमण कराया जाएगा।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed