{"_id":"6344da9476c9b91173710c39","slug":"mulayam-singh-yadav-death-considered-as-work-land-changed-picture-of-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Yadav: मैनपुरी को माना कर्मभूमि, बदल दी जिले की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Yadav: मैनपुरी को माना कर्मभूमि, बदल दी जिले की तस्वीर
Tue, 11 Oct 2022 08:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
प्रदीप कुमार यादव, मैनपुरी
प्रदीप कुमार यादव, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Oct 2022 08:23 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता जी और धरती पुत्र के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी को अपनी कर्मभूमि माना तो यहां की धरती की तस्वीर भी बदलने का काम किया। मुलायम सिंह ने मैनपुरी में शिक्षा के क्षेत्र में जहां बड़े-बड़े बड़े कॉलेज दिए वहीं स्वास्थ्य के लिए अस्पतालों की स्थापना कराई। परिवहन के क्षेत्र में जहां बस स्टैंडों का आधुनिकीकरण कराया वहीं मैनपुरी की धरती पर बेहतरीन सड़कों का जाल भी बिछाया।
मुलायम सिंह यादव के साथ धर्मेंद्र यादव (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
इटावा-मैनपुरी सड़क मार्ग के चौड़ीकरण के बाद मैनपुरी आए मुलायम सिंह ने कहा था कि सड़क अच्छी बन गर्ई है लेकिन स्पीड पर कंट्रोल रखना। मुलायम सिंह की देन है कि मैनपुरी में आधुनिक रोडबेज बस स्टैंड, बेवर और भोगांव के बस स्टैंड का भी मैनपुरी ने जीर्णोद्वार कराया। वहीं मैनपुरी-इटावा रेलवे लाइव की सौगात भी नेता जी के प्रयासों से मिली।
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा के क्षेत्र में मैनपुरी का इस प्रकार कराया विकास
मैनपुरी को कर्मभूमि मानने वाले मुलायम सिंह यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में मैनपुरी में इंजीनियरिंग कॉलेज, सैनिक स्कूल, राजकीय पॉलिटेन्कि छाछा जैसे संस्थान देकर मैनपुरी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया। मैनपुरी में एक सभा को दौरान मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्री पुत्र अखिलेश यादव से कहा कि वे उदघाटन में कम रूचि रखते हैं वे लोकार्पण करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री बताएं कि इंजीनियरिंग कॉलेज कितने दिन में बन जाएग। इस पर अखिलेश ने कहा कि एक साल में आज के ही दिन तो मुलायम ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि नहीं आठ महीने में बन जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला।
कैंसर यूनिट के संचालन का सपना नहीं हो सका पूरा
मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी में स्वास्थ्य सेवाओं का भी विकास कराया। मैनपुरी में कैंसर के मरीजों की संख्या को देखते हुए मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2005 में मैनपुरी में कैसर यूनिट की स्थापना कराई। लेकिन उन्हें इस बात का मलाल रहा कि कैंसर यूनिट का संचालन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
इसके अतिरिक्त मैनपुरी में मुलायम सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना कराई। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल का दो मंजिला इमरजेंसी भवन भी उनकी ही देन है। मुलायम के ही निर्देश पर ही अखिलेश ने सौ शैया अस्पताल की मैनपुरी में स्थापना कराई।