फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नीरज' का आखिरी कारवां: चलता हूं, अभी चलता हूं, एक गीत और जरा झूम के गा लूं तो चलूं

Sat, 21 Jul 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 21 Jul 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Padmashree Gopaldas Niraj dead body for last visit at Bulkeshwar in Agra
'नीरज' का आखिरी कारवां - फोटो : अमर उजाला

चिर निद्रा में लीन हुए महाकवि गोपाल दास नीरज की अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ निकाली गई। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए उनके दीवाने उमड़ पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा नेता शिवपाल यादव, कवि कुमार विश्वास, सुरेंद्र शर्मा, अरुण जेमिनी, तेज नारायण बेचैन, उदय प्रताप सहित बड़ी संख्या में लोग भावभीनी श्रद्धांजलि देने आए। हर आंख नम थी, हर चेहरे पर गम था।

'नीरज' का आखिरी कारवां: चलता हूं, अभी चलता हूं, एक गीत और जरा झूम के गा लूं तो चलूं

Padmashree Gopaldas Niraj dead body for last visit at Bulkeshwar in Agra
'नीरज' का आखिरी कारवां - फोटो : अमर उजाला

पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित नीरज ने गुरुवार को एम्स में अंतिम सांस ली थी। उनके पार्थिव शरीर को एम्स से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे आगरा केबल्केश्वर स्थित उनकी दिवंगत पत्नी मनोरमा शर्मा के आवास पर लाया गया। यहां लगभग ढाई घंटे अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

'नीरज' का आखिरी कारवां: चलता हूं, अभी चलता हूं, एक गीत और जरा झूम के गा लूं तो चलूं

Padmashree Gopaldas Niraj dead body for last visit at Bulkeshwar in Agra
'नीरज' का आखिरी कारवां - फोटो : अमर उजाला

शब्दों के जादूगर के अंतिम दर्शन को डीएम, एसएसपी सहित जिले के तमाम अफसर भी पहुंचे। उन्होंने नीरज को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। वहीं कवि कुमार विश्वास ने कहा कि नीरज लोकप्रियता का पैमाना थे। उनके गीतों पर नेहरूजी झूमे और अटलजी भी, देवानंद भी और राजकपूर भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'नीरज' का आखिरी कारवां: चलता हूं, अभी चलता हूं, एक गीत और जरा झूम के गा लूं तो चलूं

Padmashree Gopaldas Niraj dead body for last visit at Bulkeshwar in Agra
'नीरज' का आखिरी कारवां - फोटो : अमर उजाला
कुमार विश्वास ने बताया कि नीरज जी मृत्यु के दूत से भी ऐसे बात करते थे, जैसे हमसे और आपसे। कहते थे, कुंडली देख ली है, 100 वर्ष तक जीऊंगा। मंचों से नीरज जी कहते थे कि चलता हूं, अभी चलता हूं, गीत एक और जरा झूम के गा लूं तो चलूं।
विज्ञापन

'नीरज' का आखिरी कारवां: चलता हूं, अभी चलता हूं, एक गीत और जरा झूम के गा लूं तो चलूं

Padmashree Gopaldas Niraj dead body for last visit at Bulkeshwar in Agra
'नीरज' का आखिरी कारवां - फोटो : अमर उजाला
उनके देह के निकट ही उनके गीत और गजल गूंजते रहे। लगभग साढ़े ग्यारह बजे आवास से एनएच-2 तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। एससी आयोग के अध्यक्ष व सांसद राम शंकर कठेरिया, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, मेयर नवीन जैन, सपा नेता शिवपाल यादव, कवि रमेश मुस्कान और पवन आगरी भी श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए पहुंचे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed