Mathura Murder Case: सिरफिरे आशिक ने किशोरी की पीठ पर चाकू से किए थे तीन वार, फेफड़े और दिल फटने से गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पुलिस ने किशोरी की मां और सिरफिरे को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी पर तीन वार किए गए हैं, जो कि आर-पार हो गए। इस वार ने किशोरी के फेफडे़ और दिल को भी फाड़ दिया। इसी के चलते किशोरी की मौत हुई है।
मुजफ्फरनगर से 19 जून की सुबह चला था सिरफिरा
सिरफिरा मुजफ्फरनगर से 19 जून को सुबह 8:30 बजे ट्रेन से चला था। मथुरा में शाम को 5 बजे पहुंचा। गोवर्धन चौराहे से सिरफिरे ने मिठाई और चाकू भी खरीदा था। बैग में रखकर किशोरी के घर को चल दिया। शाम करीब 6 बजे सिरफिरा घर में घुसा। किशोरी को छोड़कर अनजान घर में आने पर परिवार अचंभित थे। कुछ ही देर बाद सिरफिरे ने पीठ पर किशोरी के तीन वार करके कत्ल कर दिया। हाईवे पुलिस ने चाकू और एक बैग बरामद किया है। इसमें ट्रेन की टिकट, आईडी, पर्स और चाकू बरामद किया है। फिलहाल सिरफिरे के होश में आने का इंतजार पुलिस कर ही है।
बीसीए अंतिम वर्ष का है छात्र
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि 19 जून को अवि कश्यप मथुरा पहुंचा था। घर से नौकरी का इंटरव्यू कहकर निकला था। हालांकि पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा अवि के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस सिरफिरे और मृतक किशोरी की मां से पूछताछ करने में जुटी है। सोशल मीडिया से दोस्ती होने की जानकारी मिल रही है। अवि मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज में बीसीए अंतिम वर्ष का छात्र है। सिरफिरे के पिता दुकान करते थे, उसमें घाटे के कारण दुकान बंद हो गई। सिरफिरे के एक भाई और बहन भी है। उसे परिजन भी आगरा पहुंच गए हैं।
चर्चा: किशोरी की मां पर किया सिरफिरे ने पहला वार
चर्चा है कि सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर पहले किशोरी की मां पर चाकू से वार किया था। किशोरी बीच में आ गई तो सिरफिरे ने उस पर वार कर दिए। इसके बाद मां बचाने आई तो उस पर वार कर दिए। अगर यह सही है तो सिरफिरा किशोरी को मारने नहीं आया था, बल्कि वह उसकी मां को मारना चाहता था। हालांकि फिलहाल मां को होश नहीं आया है, फिर भी पुलिस पूछताछ करके हकीकत से पर्दा हटाएगी।