फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजनगरी के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का ये हाल, हो रही चांदी तस्करी

Tue, 13 Jun 2017 01:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Tue, 13 Jun 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
oldest railway station of Agra is becoming smuggling point
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सबसे पहले बना रेलवे स्टेशन अब चांदी तस्करी का अड्डा बनता जा रहा है। कारण सुरक्षा में हीलाहवाली और रेलवे की लापरवाही है। यह स्टेशन ऐतिहासिक आगरा किले के समीप घनी आबादी के पास बना है। यहां सुरक्षा पर न जीआरपी ध्यान दे रही है न स्‍थानीय पुलिस। देखा जा सकता है कैसे लोग बिना सुरक्षा के स्टेशन परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। चार पहिया गाड़ियां भी बिना चेकिंग ही प्लेटफार्म तक पहुंच रही हैं। 
oldest railway station of Agra is becoming smuggling point
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा का आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन सबसे पुराना स्टेशन है। इसे ब्रिटिश काल में शुरू किया गया। स्टेशन की दरेसी वाला दूसरा गेट ट्रेनों से लाए जाने वाली चांदी और कर चोरी के माल को बाहर पहुंचाने का रास्ता बन गया है। इस गेट पर जीआरपी और आरपीएफ की चेकिंग नहीं होती है। उधर, चांदी तस्करी में पार्सल विभाग के प्राइवेट मजदूर भी लगे हुए हैं। 
oldest railway station of Agra is becoming smuggling point
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो आगरा फोर्ट पर सबसे ज्यादा पार्सल ट्रेनों से उतारे जाते हैं। इसके साथ ही कर चोरी की चांदी भी लाई जाती है। मरुधर एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट अहमदाबाद एक्सप्रेस और कामाख्या एक्सप्रेस से भी माल आता है। व्यापारी पार्सल के बीच में अपने माल का पैकेट निशान लगाकर भेजते हैं। जिसके बारे में पार्सल पोर्टरों को जानकारी होती है। वह बड़ी आसानी से इन पार्सलों को स्टेशन के बाहर तक पहुंचा देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
oldest railway station of Agra is becoming smuggling point
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
पार्सल की आड़ में कैंट स्टेशन पर भी काफी सामान आता है। यहां भी चेकिंग नहीं होती है। बता दें, आगरा फोर्ट और आगरा कैंट के पार्सलघरों पर रेलवे कर्मचारी कम और प्राइवेट मजदूर ज्यादा लगे हुए हैं। कैंट पर ही 60 से ज्यादा प्राइवेट कर्मचारी पार्सल ढोते हैं। कैंट के एक पार्सल ठेकेदार ने बताया कि रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी है, यही कारण है कि दैनिक मजदूरी पर लोग रखने पड़ते हैं। 
विज्ञापन
oldest railway station of Agra is becoming smuggling point
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
आगरा फोर्ट जीआरपी थाने के प्रभारी ललित त्यागी का कहना है कि स्टेशन पर सघन चेकिंग की जाती है। चांदी का कोई सामान काफी समय से नहीं पकड़ा गया है। अगर सूचना आती है तो ऐसे माल की चेकिंग की जाती है। आगरा कैंट जीआरपी प्रभारी एमके शर्मा का कहना है कि पिछले दिनों 12.30 लाख रुपये पकड़े गए थे। ये पैसा हवाला का था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed