मथुरा के वृंदावन में अजब मामला सामने आया है। नगर के समीप गांव राजपुर बांगर में प्राचीन स्थल पर नगर निगम की टीम कब्जा लेने के लिए गई तो नगर निगम का एक कर्मचारी अजीब हरकत करने लगा। उसे देखकर अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। जमीन पर बैठकर नगर निगम कर्मचारी हथेलियों से नाग के फन का आकार बनाकर झूमने लगा और कहने लगा कि प्राचीन स्थल के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ न करें। आप बदलाव कर रहे हो, अच्छी बात है। उसने कहा कि हजारों साल से नाग-नागिन के रूप में इसी स्थल में उसका वास है। विकास करिए लेकिन प्राचीनता को न बदलिए। उसकी बातें सुनकर अफसर भी घबरा गए। बाद में अधिकारियों ने हाथ जोड़ कहा कि आपकी इजाजत तो काम करूं जिस कर्मचारी पर देवता थे। जब उसने कहा कि इजाजत है तब वहां से अतिक्रमण हटाया गया। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना रहा।
Mathura: नगर निगम के कर्मचारी ने खुद को बताया नाग, करने लगा अजीब हरकत, अफसर रह गए दंग
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Sep 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन