फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईस्पीड ट्रेन के दौर में अटलजी के बटेश्वर में सुस्त है रेल की रफ्तार, कुछ ऐसा है यहां का हाल

Wed, 25 Dec 2019 12:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Dec 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
No high speed trains links former Prime Minister Vajpayee's home village bateshwar in agra
अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव बटेश्वर का हाल्ट - फोटो : अमर उजाला
हाईस्पीड ट्रेन के दौरे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर में रेल की रफ्तार बहुत सुस्त है। आगरा-इटावा वाया बटेश्वर रेल लाइन का उद्घाटन 24 दिसंबर 2015 में हुआ था। तब से चार साल बीत गए। बटेश्वर हाल्ट को रेलवे स्टेशन का दर्जा नहीं मिला सका है। पीने का पानी, प्रकाश तक मयस्सर नहीं है। डेमू पैसेंजर के साथ रेल परियोजना शुरू हुई थी। बटेश्वर के लोग चाहते हैं कि सरकार डेमू के अलावा यहां दूसरी ट्रेनों के संचालन पर भी ध्यान दें, ताकि पिछड़े इलाके में विकास को रफ्तार मिल सके।
No high speed trains links former Prime Minister Vajpayee's home village bateshwar in agra
बटेश्वर हाल्ट - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2015 में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-इटावा वाया बटेश्वर रेल लाइन का उद्घाटन किया था। इससे पूर्व रेल लाइन का शिलान्यास अटल जी ने 6 अप्रैल 1999 में किया था। उद्घाटन के वक्त इलाके के लोगों ने बटेश्वर को रेलवे स्टेशन का दर्जा देने के साथ ही ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। 
No high speed trains links former Prime Minister Vajpayee's home village bateshwar in agra
बटेश्वर हाल्ट पर न पानी की व्यवस्था है और न उजाला - फोटो : अमर उजाला
राज्य मंत्री ने भरोसा भी दिलाया था। चार साल बीतने के बाद भी बटेश्वर हाल्ट पर प्रकाश और पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं है। आज भी यहां के लोग डेमू पैसेंजर के भरोसे हैं। हालांकि गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन रूट से गुजरती है। लेकिन अटलजी के गांव में स्टापेज नहीं है। बटेश्वर बिजकौली के अनिल यादव, राजू यादव, प्रधान लक्ष्मी नारायन यादव ने हाल्ट पर सबमर्सिवल पंप लगाए जाने, प्रकाश का इंतजाम करने और स्टेशन का दर्जा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
No high speed trains links former Prime Minister Vajpayee's home village bateshwar in agra
बटेश्वर हाल्ट - फोटो : अमर उजाला
आगरा-इटावा वाया बटेश्वर रेल लाइन के सफर को 4 साल पूरे हो गए। पर, बीहड़ के रास्ते पर डर और दहशत अभी भी कायम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से भी अटल जी के गांव की रेल दूर है। चार साल पूरे होने पर इस रेल लाइन पर चलने वाली एक मात्र पैसेंजर ट्रेन डेमू की पड़ताल की गई। सुविधाओं के नाम पर डेमू में सुरक्षा दूर दूर तक नहीं थी। 
विज्ञापन
No high speed trains links former Prime Minister Vajpayee's home village bateshwar in agra
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में यात्रा कर रहे पंकज मिश्रा, अतुल चौधरी, सतीश, रतनदीप कौशल, सीमा, रीता, कमलेश, सावित्री ने बताया कि बीहड़ से गुजरते समय डर लगता है। सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। रास्ते में डेमू खराब हो जाए तो कोई विकल्प भी नहीं है। डेमू में गंदगी से भी यात्रियों को दिक्कत होती है। कूडे़ के ढेर साफ करने का इंतजाम नहीं है। कभी कभी बदबू से लोग बेहाल हो जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed