फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल के जश्न पर झूमा आगरा, कुछ इस तरह किया 2019 का स्वागत, देखिए तस्वीरें

Tue, 01 Jan 2019 10:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jan 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
New Year 2019 Celebrations photos of Agra city
नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
नए साल की नई सुबह, उमंगों के साथ नए सपनों को पूरा करे, इस उम्मीद के साथ लोगों ने अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत किया। आगरा के पंचतारा होटलों से लेकर रेस्टोरेंट में आधी रात तक न्यू ईयर पार्टी के जरिए 2018 को अलविदा कहा तो किसी ने धार्मिक आयोजनों के साथ तो किसी ने कालोनी के लोगों के साथ नए साल का इस्तकबाल किया।

नए साल के जश्न पर झूमा आगरा, कुछ इस तरह किया 2019 का स्वागत, देखिए तस्वीरें

New Year 2019 Celebrations photos of Agra city
नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
घड़ी की सुइयां जैसे ही 12 पर पहुंचीं, शहर की फिजा आतिशबाजी की रोशनी से रंगीन हो उठी। डीजे और डांस पर धमाल मचाने वाले मस्ती और उल्लास में डूबे लोगों ने एकदूसरे को नव वर्ष की बधाइयां देनी शुरू कर दी। 

नए साल के जश्न पर झूमा आगरा, कुछ इस तरह किया 2019 का स्वागत, देखिए तस्वीरें

New Year 2019 Celebrations photos of Agra city
नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
नये साल के मौके पर होटल, रेस्तरां, क्लब, मॉल्स, ओपर एयर रेस्टोरेंट में मस्ती में चूर युवाओं का अंदाज देखते ही बना। पंचतारा होटलों में इनहाउस गेस्ट कार्यक्रम होने के कारण शहर के अन्य क्लबों और रेस्तरां में नये साल के कार्यक्रमों में ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल के जश्न पर झूमा आगरा, कुछ इस तरह किया 2019 का स्वागत, देखिए तस्वीरें

New Year 2019 Celebrations photos of Agra city
नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
शहर के लोगों के लिए आगरा क्लब में देर रात तक नए साल का जश्न मना। शहर के प्रमुख उद्योगपति, अधिकारी, सैन्य अधिकारी बीते साल की शाम से नए साल की पहली पहर तक जश्न में डूबे रहे। यहां डांस फ्लोर पर युवा जोड़ों ने जमकर डांस किया। आगरा क्लब के सचिव सुबीर घोष के साथ कार्यकारिणी ने पुरस्कार भी वितरित किए।
विज्ञापन

नए साल के जश्न पर झूमा आगरा, कुछ इस तरह किया 2019 का स्वागत, देखिए तस्वीरें

New Year 2019 Celebrations photos of Agra city
नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
शहर के पंचतारा होटलों में लाइव बैंड इस साल खास रहे। ताज पूर्वी गेट स्थित होटल रेडीसन ब्लू में 2.0 नाम से पार्टी का आयोजन किया गया। यहां लाइव बैंड जिक्र ने धमाकेदार प्रस्तुति दी, वहीं डीजे सुशेन ने अपने साथ होटल के इनहाउस गेस्ट को खूब झुमाया। रात तक यहां डीजे और लाइव बैंड के साथ लोग थिरकते रहे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed