{"_id":"5d9b7f678ebc3e93af0f5afa","slug":"navratri-after-durga-puja-idol-immersions-in-yamuna-river-water-kund-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगल कामना के बाद मां दुर्गा की विदाई, यमुना किनारे कुंडों पर मूर्तियों का हुआ विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल कामना के बाद मां दुर्गा की विदाई, यमुना किनारे कुंडों पर मूर्तियों का हुआ विसर्जन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
यमुना किनारे बनाए गए कुंडों में प्रतिमा का विसर्जन करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवरात्र भर मैया का गुणगान करने सोमवार को नवमी पर मैया को विदा किया गया। मां से मंगल कामना करने के बाद बाजे-गाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। यमुना किनारे बनाए गए कुंडों में प्रतिमा का विसर्जन हुआ।
2 of 5
यमुना किनारे बनाए गए कुंडों में मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
हाथी घाट, मनोहरपुर, कैलाश घाटों पर श्रद्धालुओं का रैला दिखा। पूरे दिन मैया के जयकारे गूंजते रहे। देवी गीतों की धुन पर श्रद्धालु मदमस्त होकर झूमते-नाचते विसर्जन यात्रा में चल रहे थे। देवी मां की भक्ति में लीन हो भक्त मां के रंग में रंगे हुए थे। शहर की हर गली से देवी की विसर्जन यात्रा निकल रही थी।
3 of 5
मूर्ति विसर्जन के लिए ले जाते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह लाउड स्पीकर बज रहे थे। साथ ही लोग भंडारों में प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। विसर्जन यात्रा में महिलाओं की तादात पुरुषों की अपेक्षा काफी अधिक दिख रही थी। भक्ति का खुमार ऐसा कि महिलाएं नंगे पांव, सिर पर कलश लिए हुए, मैया के जयकारे लगाते और नाचते-गाते आगे बढ़ रही थी। रंग-गुलाल उड़ाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीश्री सर्वजननी दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल में सजी दुर्गा प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
श्रीश्री सर्वजननी दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल में सोमवार को महिलाओं ने संध्या आरती के बाद महिलाओं ने बंगाल का प्रसिद्ध धुनुची नृत्य किया। मां दुर्गा को गन्ना, केला और पेठा फल की बलि देकर अहिंसा का संदेश दिया गया। बल्केश्वर स्थित दुर्गा पार्क में सजे पंडाल में नवमी पूजन के बाद हवन किया गया। सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला। भंडारा हुआ। दोपहर में चोटी गुंथने, थाल सजाने आदि मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
5 of 5
यमुना किनारे बनाए गए कुंडों में मूर्ति विसर्जित करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
शहर में सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। वहीं प्रशासन ने प्रदूषण और एनजीटी के आदेशों को ध्यान में रखते हुए यमुना में मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगाई है। कुंडों में लोग मूर्तियां विसर्जित करते देखे गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।