फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra University: परीक्षाएं 13 अगस्त से, अभी तक एक चौथाई छात्र-छात्राओं ने नहीं भरे परीक्षा फार्म, जानें वजह

Fri, 05 Aug 2022 07:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
Agra University Exams from 13 August but students have not filled the examination form know the reason
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 अगस्त से शुरू होनी हैं, लेकिन अभी तक एक चौथाई छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फार्म नहीं भरा है। बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर में करीब 99 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 10 हजार से भी कम ने अभी तक परीक्षा फार्म भरा है। छात्र-छात्राएं परीक्षा फीस कम किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने शासन की ओर से निर्धारित फीस ही लिए जाने का आदेश भी कर दिया है। 



वार्षिक फीस (2050 रुपये) एक सेमेस्टर में लिए जाने के विरोध में 5 अप्रैल, 2022 को आनंदी देवी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन और 28 अन्य कॉलेज हाईकोर्ट चले गए थे। कॉलेजों ने कहा कि उन्होंने वार्षिक फीस छात्र-छात्राओं से ली थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेमेस्टर व्यवस्था लागू कर पूरे एक वर्ष की फीस एक सेमेस्टर में लेने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 17 जुलाई को शासन स्तर से राज्य विश्वविद्यालयों की फीस निर्धारित कर दी गई। उसके हिसाब से स्नातक पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को प्रति सेमेस्टर 800 रुपये फीस दी जानी है। हाईकोर्ट में शासन के आदेश को भी रखा गया। इसके बाद कोर्ट ने शासन की ओर से निर्धारित फीस ही लिए जाने का आदेश दिया है। 

Agra University Exams from 13 August but students have not filled the examination form know the reason
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

फीस के मामले में कानूनी सलाह ली जा रही

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षा फीस के संबंध में कानूनी सलाह ली जा रही है। शनिवार तक फीस के संबंध में कोई निर्णय ले लिया जाएगा। स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया में तेजी आ जाएगी।  
Agra University Exams from 13 August but students have not filled the examination form know the reason
छात्रनेताओं ने प्रति कुलपति को दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

अगले सत्र से निर्धारित फीस लागू करने की थी मंशा 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा दिसंबर 2022 (अगले सत्र) से शासन की ओर से निर्धारित फीस को लागू करने की थी। फीस के संबंध में 27 जुलाई को जारी किए गए पत्र को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दोबारा 04 अगस्त को डाला गया। पत्र में परीक्षा नियंत्रक की ओर से कहा गया है कि नई परीक्षा फीस को अगले सत्र से लागू किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra University Exams from 13 August but students have not filled the examination form know the reason
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

सेमेस्टर परीक्षा टल भी सकती है  

परीक्षा फार्म भरे जाने की स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं टल भी सकती हैं। 90 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को अभी फार्म भरना है। परीक्षा में अब महज एक हफ्ते का ही समय बचा है। परीक्षा फार्म भरे जाने के बाद ही छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र जारी हो सकेंगे।  
 
विज्ञापन
Agra University Exams from 13 August but students have not filled the examination form know the reason
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

कॉलेजों ने छात्र हित में लड़ाई लड़ी 

सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आशुतोष पचौरी का कहना है कि फीस के मामले में कॉलेजों ने छात्र हित में लड़ाई लड़ी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेजों को बदनाम करने का काम किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन शासनादेश का भी पालन नहीं कर रहा है। छात्र हित में उसे तत्काल शासन स्तर से निर्धारित परीक्षा फीस लिए जाने का आदेश जारी करना चाहिए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed