फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनसनीखेज: पत्नी ने रची पति के कत्ल की खूनी साजिश, छत पर छिपा था प्रेमी, इशारा मिलते ही दिया हत्याकांड को अंजाम

Thu, 10 Jun 2021 11:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 10 Jun 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
Murder In Love Affair Of Shoe Factory Owner Police Arrests Accused
मृतक नरेश का फाइल फोटो और पत्नी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में ताजगंज के पुष्पांजलि होम्स में जूता कारखाना मालिक नरेश की हत्या पत्नी प्रमिता ने प्रेमी रविकांत और उसके भाई शशिकांत के साथ मिलकर की थी। यह खुलासा पुलिस ने किया है। प्रमिता और रविकांत के बीच दो साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। इसका विरोध करने पर प्रमिता ने प्रेमी के साथ हत्याकांड को अंजाम दिर्या। ईंट से सिर कुचलने के बाद नरेश के शव को बोरे में बंद करके घर की छत से प्लाट में फेंका गया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है। ताजगंज के नगला कली स्थित पुष्पांजलि होम्स निवासी नरेश कुमार गोबर चौकी में जूता कारखाना चलाते थे। सोमवार सुबह उनका शव घर के पीछे खाली प्लाट में बोरे में बंद पड़ा मिला था। उनके सिर को कुचला गया था। घटनास्थल के पास ही खून से सने कपड़े भी मिले थे। इस मामले में मृतक के पिता सुरेश चंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया।

Murder In Love Affair Of Shoe Factory Owner Police Arrests Accused
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी प्रेमी और प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगाया गया था। मृतक की पत्नी प्रमिता पर पुलिस को पहले दिन से ही शक था। क्योंकि पुलिस को घर की छत पर भी खून लगा मिला था। मंगलवार शाम को प्रमिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसमें उसने पति की हत्या अपने प्रेमी फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद स्थित नगला केवल निवासी रविकांत और उसके भाई शशिकांत के साथ मिलकर करना कबूला।

Murder In Love Affair Of Shoe Factory Owner Police Arrests Accused
घटनास्थल पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सिर पर ईंट से किए प्रहार, छत से बोरे में फेंकी लाश
एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक, प्रमिता ने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात रविकांत से हुई थी। उसने उसकी मदद की थी। दोनों के बीच मिलना-जुलना शुरू हो गया। वह प्रमिता से मिलने घर भी आने लगा। वह भी रविकांत के घर जाती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। कुछ दिन पहले प्रमिता पर पति को शक हो गया था। इस बात पर झगड़ा होने लगा। नरेश दोनों के प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहा था। इसलिए उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder In Love Affair Of Shoe Factory Owner Police Arrests Accused
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

सात जून की रात को 10:30 बजे रविकांत अपने भाई शशिकांत के साथ आया। उस समय नरेश घर में सो रहा था। रविकांत ने अपनी बाइक नरेश के घर के पास खंडहर मकान के बाहर खड़ी की। इसके बाद छत से चढ़कर घर में घुसा। उस समय प्रमिता ने अपने तीनों बच्चों को कोल्ड ड्रिंक और मोबाइल देकर खेलने के लिए बैठा दिया। कमरे के गेट की बाहर से कुंडी लगा दी, जिससे बच्चे बाहर नहीं आ सकें।

विज्ञापन
Murder In Love Affair Of Shoe Factory Owner Police Arrests Accused
हत्या के दिन घर में बैठकर विलाप करती मृतक की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
रविकांत और शशिकांत ने नरेश के सिर पर ईंट से प्रहार करके हत्या कर दी। प्रमिता ने भी सहयोग किया। सिर पर पालीथिन लगा दी, जिससे खून न गिरे। बोरे में बंद करके छत पर ले गए। इसके बाद छत से शव को बोरे में बंद करके एनआरआई सिटी के खाली प्लाट में फेंक दिया। इसके बाद प्रमिता ने घर को पानी से धो दिया। हत्या के दौरान कमरे में खून लग गया था। उन्होंने कपड़ों और चादर से खून साफ किया। इसके बाद ईंट, खून से सनेे कपड़े भी बोरे में भरकर प्लाट में दूसरी जगह पर फेंक दिया। रात तकरीबन 12:30 बजे दोनों भाई भाग गए। पुलिस ने प्रमिता और रविकांत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खून से सनी ईंट, कपड़े और एक बाइक बरामद की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed