आगरा के थाना सदर में आरपीएफ अधिकारी के चालक नीरज की हत्या के बाद शव को गड्ढे में गाड़ा गया था। आरोपी विनोद रोजाना गड्ढे को देखने भी जाता था। गड्ढे के पास दुर्गंध न आए और शव जल्दी गल जाए, इसके लिए 50 किलोग्राम नमक भी डाल दिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यह जानकारी दी है। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया। शाहगंज के नगला छउआ निवासी आरपीएफ अधिकारी के निजी चालक नीरज 25 जून से लापता था। पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने शक के आधार पर सोहल्ला निवासी दूध विक्रेता विनोद से पूछताछ की थी। उसने पुलिस को बताया कि नीरज को शराब के बहाने ले गया था। नार्थ ईदगाह रेलवे कॉलोनी की झाड़ियों में शराब पिलाई फिर सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी थी। लाश को झाड़ियों में ही फावड़े से गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोमवार को शव बरामद किया।
खौफनाक: आरपीएफ अफसर के चालक की हत्या कर गड्ढे में दबा दी थी लाश, रोजाना शव का हाल देखने आता था कातिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन