आगरा में एत्मादपुर के भागूपुर पुल पर आठ सितंबर को जूता फैक्टरी के कर्मचारी रामबाबू (45) की हत्या दामाद ने ही की थी। उन्हें पुराने केस में समझौता करने के बहाने तहसील बुलाया। समझौता नहीं करने पर रास्ते में रोककर हत्या की थी। पुलिस ने दामाद नवल किशोर, समधी हुकुम सिंह सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करके यह खुलासा किया है। अभी दो आरोपी फरार हैं। एक आरोपी को हत्याकांड में रुपयों का लालच देकर शामिल किया था, जबकि एक की नामजदगी गलत पाई गई। गांव कोकंदा, थाना खंदौली निवासी रामबाबू (45) की आठ सितंबर को तहसील एत्मादपुर से लौटते समय हाईवे स्थित भागूपुर फ्लाईओवर पर तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हाईवे पर हुई हत्या का खुलासा: दामाद ने की थी ससुर की गोली मारकर हत्या, ये थी वजह, आगरा पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समझौते के मांगे थे 36 लाख, कर रहे थे परेशान
पुलिस की पूछताछ में नवलकिशोर ने बताया कि भाई प्रेम किशोर की हत्या ससुर रामबाबू ने षडयंत्र करके कराई थी। तभी से उनसे बदला लेने की सोच ली थी। रामबाबू ने बेटियों के घर से जाने के मामले में उनके ऊपर मुकदमे भी दर्ज करा रखे थे। इससे विवाद चल रहा था। समझौते की कहने पर ससुर ने 36 लाख रुपये की मांग की। रुपयों के लिए आए दिन परेशान कर रहे थे। इस पर ही ससुर की हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन रामबाबू को तहसील में समझौते के लिए बुलाया। पिता हुकुम सिंह, बृजकिशोर और रूप किशोर तहसील में अंदर गए। नवलकिशोर और उसका दोस्त रामू बाहर खड़े रहे। मगर, समझौता नहीं हो सका। रामबाबू के बाहर आने की जानकारी पर नवल और रामू ने बाइक से पीछा किया। रामू बाइक चला रहा था। भागूपुर पुल के पास बाइक रुकवाकर नवल किशोर ने पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। विवेचना में महेंद्र सिंह की नामजदगी गलत पाई गई। हत्याकांड में उनका कोई हाथ नहीं निकला।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रामू का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उसके पिता बीमार हैं। उसे रुपयों की जरूरत थी। वह नवल किशोर का दोस्त है। उसने उससे रुपये उधार मांगे थे। इस पर नवल किशोर ने उसे 30 हजार रुपये देने का वादा किया। दस हजार रुपये एडवांस में दे दिए। हत्या में शामिल कर लिया।
मथुरा: महापौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, आत्मदाह की चेतावनी