फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब ताजमहल के साथ आएगी और अच्छी सेल्फी, एएसआई ने किया ये काम

Sat, 05 Aug 2017 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 05 Aug 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
mudpack work at tajmahal has ended in agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
डायना सीट पर बैठकर ताजमहल के सामने फोटोग्राफी कराने वाले सैलानियों को अब न केवल ताज चमका नजर आएगा, बल्कि फोटो में लोहे के पाइपों वाली पाड़ भी नजर नहीं आएगी जो ताजमहल के मडपैक के लिए लगाई गई है।
mudpack work at tajmahal has ended in agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने तय समय से दो महीने पहले ही ताजमहल मुख्य गुंबद के नीचे दक्षिणी दीवार से मडपैक का काम खत्म कर दिया। शुक्रवार को ताज की दक्षिण-पूर्वी मीनार से भी लोहे के पाइपों की पाड़ हटा दी गई।
mudpack work at tajmahal has ended in agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
एएसआई रसायन शाखा के अधीक्षण पुरातत्व रसायनविद् डा. एम के भटनागर के नेतृत्व में चल रहे मडपैक के काम में सबसे ज्यादा दिक्कत मुख्य गुंबद की दक्षिणी दीवार पर हुई। यहां से गुंबद में कब्रों को देखने के लिए सैलानी प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mudpack work at tajmahal has ended in agra
ताजमहल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
दक्षिणी दीवार पर सितंबर अंत तक काम होना था, लेकिन इसे शुक्रवार को ही पूरा कर लिया गया। अब इसकी धुलाई का काम अगले दिनों में किया जाएगा। दक्षिणी दीवार के बाद यमुना किनारा की उत्तरी दीवार, पश्चिमी दीवार और दक्षिण-पश्चिमी दीवार पर मडपैक होना है। गुंबद के नीचे काम होने के बाद ऊपर चारों छतरियों और बाद में मुख्य गुंबद, पिनेकल का केमिकल ट्रीटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
mudpack work at tajmahal has ended in agra
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दूसरी ओर देश और दुनिया के बड़े टूर आपरेटरों ने ताजमहल के मडपैक को कैश किया है। उन्होंने पर्यटकों से 1942 के द्वितीय विश्व युद्ध के समय गुंबद को ढकने के समान ही इस बार मडपैक का साक्षी बनने का आफर दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed