{"_id":"5ef9e7e78ebc3e42da4d31b9","slug":"mudia-mela-in-govardhan-canceled-route-arrangement-latest-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः नहीं गूंजेंगे गिरिराज जी के जयकारे, मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त के बाद जानिए गोवर्धन की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः नहीं गूंजेंगे गिरिराज जी के जयकारे, मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त के बाद जानिए गोवर्धन की व्यवस्था
Tue, 30 Jun 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण काल में पहलीबार राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त हुआ है। इसके बाद प्रशासन ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को रोकने के लिए मशक्कत शुरू कर दी है। मेला क्षेत्र में भीड़ को रोकने के लिए सुपर जोन, जोन व सेक्टरों में रखा गया है। गोवर्धन को जोड़ने वाले बाहरी व अंदर के क्षेत्र में 24 बैरियर बनाए गए हैं। संबंधित ड्यूटी प्वाइंटों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती की जाएगी। अगली स्लाइड में पढिए प्रशासन की तैयारी...
गोवर्धन महाराज, दान घाटी
- फोटो : अमर उजाला
इस बार मुड़िया पूर्णिमा मेला 1 से 5 जुलाई को लगना था, लेकिन कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा द्वारा प्रमुख मंदिरों के सेवायत व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मेला निरस्त करने के आदेश दिए। मुड़िया पूर्णिमा मेला के पांच दिन में 50 लाख के लगभग श्रद्धालुओं का आने का अनुमान रहता है।
गिरिराज महाराज की परिक्रमा का नक्शा
- फोटो : अमर उजाला
इस बार कोरोना काल में पहले से परिक्रमा बंद है। प्रशासन ने माना है कि मेला निरस्त होने के बाद भी श्रद्धालुओं के आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके लिए गोवर्धन को जोड़ने वाली सीमाओं के बाहरी क्षेत्र में 14 व अंदर 10 बैरियर बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में भीड़ को रोकने के लिए 20 प्रभारी थाना निरीक्षक, 20 उपनिरीक्षक, 120 हेड कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल, 20 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान सीमा पर तैनात मथुरा पुलिस के जवान
- फोटो : अमर उजाला
मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त होने के बाद सौंख-गोवर्धन व गांठौली-डीग राजस्थान सीमा पूरी तरह से सील रहेगी। इसके अलावा राधाकुंड-छटीकरा मार्ग, छाता-गोवर्धन मार्ग, बरसाना-नंदगांव-गोवर्धन मार्ग, मथुरा मार्ग बैरियर लगा कर सील किए जाएंगे। गोवर्धन, राधाकुंड व संबंधित गांवों के रहने वाले लोगों का प्रवेश पहचान पत्र के आधार पर होगा। दिल्ली, राजस्थान की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए कोटवन बॉर्डर, एक्सप्रेसवे पर वृंदावन व राया कट, नरहौली पुल, बरसाना थाना बॉर्डर, राजस्थान बॉर्डर, कोथरा बॉर्डर, गोवर्धन चैराहा, मगोर्रा-कुम्हेर बॉर्डर की सीमाओं को सील किया जा रहा है।
विज्ञापन
गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का अभिषेक करते सेवायत फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण काल के चलते गोवर्धन के दानघाटी मंदिर, मुकुट मुखारविंद मंदिर, जतीपुरा मुखारविंद, लक्ष्मीनारायण मंदिर, हरिगोकुल मंदिर के पट आठ जुलाई तक बंद हैं।